कांग्रेस का प्रदर्शन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

MP विधानसभा में हंगामा: उमंग सिंघार ने उठाया दिल्ली में छात्रों की पिटाई का मामला, अध्यक्ष का चर्चा से इनकार

MP Congress Protest : विधानसभा में दिल्ली में छात्रों से कथित मारपीट और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। अध्यक्ष ने स्थगन प्रस्ताव के तहत चर्चा की अनुमति नहीं दी।

प्रीतेश जैन

MP Vidhan Sabha Monsoon Session: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन छात्रों के मुद्दे को लेकर सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शून्यकाल के दौरान दिल्ली में छात्रों के साथ कथित मारपीट और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाते हुए इस पर सदन में चर्चा कराने की मांग की।

उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस ने इसी मुद्दे को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को "कीड़ा" कहा था, इसलिए इस विषय पर विधानसभा में चर्चा होनी चाहिए।

मध्य प्रदेश के बाहर के मुद्दे पर चर्चा नियमों के खिलाफ

हालांकि, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यह मामला मध्य प्रदेश के अधिकार क्षेत्र से बाहर का है, इसलिए विधानसभा के नियमों के तहत इस पर चर्चा नहीं कराई जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में सूचना सुबह 9 बजे के बाद दी गई थी, जो नियमों के अनुरूप नहीं है।

अध्यक्ष ने स्थगन प्रस्ताव खारिज किया

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दिल्ली में छात्रों के साथ कथित मारपीट और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव के तहत चर्चा की अनुमति देने से इनकार कर दिया। अध्यक्ष के इस फैसले के बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई और माहौल काफी देर तक गर्म रहा। कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हो गई। इसके चलते कुछ देर के लिए कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।

पक्ष और विपक्ष के आरोप-प्रत्यारोप

मामले के विरोध में कांग्रेस विधायक काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे थे। उनका कहना था कि छात्रों के सम्मान और उनके अधिकारों के मुद्दे पर सरकार को जवाब देना चाहिए। वहीं, सत्ता पक्ष के मंत्रियों ने कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि विपक्ष केवल मीडिया में सुर्खियां बटोरने के उद्देश्य से इस मुद्दे को विधानसभा में उठा रहा है। छात्रों के मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हुई तीखी बहस के कारण मानसून सत्र के तीसरे दिन विधानसभा का माहौल काफी गरमाया रहा।

तमिलनाडु विधानसभा: CM विजय के विधानसभा संबोधन को लेकर छात्रों में बढ़ा उत्साह, विज़िटर पास के लिए उमड़ी भीड़

हेमंत सोरेन के लिए संकटमोचक थे, सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में शोक, कांग्रेस-JMM नेताओं ने जताया दुख

Weather Alert: MP-UP से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के 9 जिलों में बाढ़ का खतरा

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ