मोहन यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

आज मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान की शुरुआत, साइबर सुरक्षा को मिलेगी नई दिशा

CM Mohan Yadav Bhopal Event : CM भोपाल में ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर जागरूकता अभियान का शुरुआत करेंगे। यह पहल नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करेगी।

प्रीतेश जैन

Safe Click 2.0 Cyber Awareness Campaign: बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजधानी भोपाल स्थित रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक 2.0’ की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा भी उपस्थित रहेंगे।

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा तैयार यह अभियान समाज के हर वर्ग—विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आम नागरिकों—को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य लोगों को साइबर ठगी के नए तरीकों की जानकारी देना और उन्हें सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

साइबर जागरूकता बुकलेट का होगा विमोचन

कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा और बाल संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन संस्था के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के लिए एक विशेष ‘साइबर जागरूकता बुकलेट’ का विमोचन किया जाएगा, जिसमें डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सरल भाषा में दी गई हैं।

जागरूकता वीडियो भी होंगे जारी

अभियान के तहत जागरूकता वीडियो भी जारी किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करना है। कार्यक्रम में एक विशेष नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिसमें साइबर ठगी के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों को सरल तरीके से समझाया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के विभिन्न जिलों में जागरूकता का संदेश लेकर जाने वाले ‘साइबर जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रथ पूरे प्रदेश में भ्रमण कर आम जनता को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा।

साइबर सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण पहल

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की स्थिति में तुरंत सतर्क रहें और इसकी सूचना दें। इसके लिए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in उपलब्ध कराई गई है। अधिकारियों का मानना है कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। इसी दिशा में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान प्रदेश को साइबर सुरक्षित बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?