पुलिस मुख्यालय फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

MP के नए DGP को लेकर दिल्ली में आज UPSC की बैठक, रेस में उपेंद्र जैन आगे, वरुण और प्रज्ञा भी दौड़ में शामिल

UPSC Meeting for MP DGP Appointment : मध्य प्रदेश के नए DGP के चयन को लेकर आज दिल्ली में UPSC की अहम बैठक होगी। मीटिंग में 3 नामों का पैनल बनेगा, जिनमें से किसी एक को सरकार DGP बनाएगी।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • मध्य प्रदेश के नए DGP की चयन प्रक्रिया तेज।

  • दिल्ली में UPSC की अहम मीटिंग।

  • बैठक में बनेगा 3 नामों का पैनल।

  • UPSC द्वारा फाइनल नामों में से एक होगा नया DGP।

Madhya Pradesh New DGP Selection : मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक के चयन की प्रक्रिया अब अपने अंतिम और निर्णायक दौर में पहुंच गई है। प्रदेश के अगले पुलिस प्रमुख के नामों का पैनल तैयार करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग की महत्वपूर्ण बैठक आज दिल्ली में आयोजित की जा रही है। प्रशासनिक सक्रियता को देखते हुए यूपीएससी ने इस बैठक के निर्धारित समय में बदलाव किया है।

इस उच्चस्तरीय बैठक में यूपीएससी चेयरमैन, मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय शुक्ला और वर्तमान डीजीपी कैलाश मकवाणा शामिल होंगे।

12 नामों पर होगा मंथन

मध्य प्रदेश सरकार ने वरिष्ठता क्रम के आधार पर प्रदेश के 12 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेजे थे। इन नामों में वरुण कपूर, उपेंद्र जैन, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, आदर्श कटियार, जी अखेतो सेमा, अनिल कुमार, रवि गुप्ता, अनंत कुमार सिंह, मनमीत नारंग, राजाबाबू सिंह और डीपी गुप्ता शामिल हैं। डीजीपी की रेस में उपेंद्र जैन का नाम सबसे आगे हैं।

पैनल में इन तीन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा

प्रशासनिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि वरिष्ठता क्रम में शीर्ष पर मौजूद तीन अधिकारियों वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम पैनल में शामिल किए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि इन तीनों ही अधिकारियों का सेवा रिकॉर्ड बेदाग है और इनके खिलाफ किसी भी तरह की कोई शिकायत या जांच लंबित नहीं है। नियमों के तहत यदि इन तीन नामों में से किसी एक पर तकनीकी या अन्य कारणों से सहमति नहीं बन पाती है, तो वरिष्ठता सूची में चौथे स्थान पर मौजूद पंकज श्रीवास्तव के नाम पर भी गंभीरता से विचार किया जा सकता है।

सीएम के विदेश दौरे से पहले हो जाएगी घोषणा

माना जा रहा है कि प्रदेश को अगले 48 घंटों में नया डीजीपी मिल जाएगा। दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए विदेशी निवेशकों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से 23 नवंबर को दक्षिण कोरिया के दौरे पर रवाना होने वाले हैं। ऐसे में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सीएम अपने विदेश दौरे से पहले ही नए पुलिस प्रमुख के नाम पर मुहर लगा देंगे। यूपीएससी द्वारा भेजे जाने वाले तीन नामों के पैनल में से राज्य सरकार किसी एक अधिकारी को प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त करेगी, जिसकी औपचारिक घोषणा 22 नवंबर तक होने की पूरी संभावना है।

Rajasthan Panchayat Result LIVE: राजस्थान में बीजेपी की फैन फॉलोइंग को झटका, कई जगहों पर कांग्रेस की बढ़त

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार

अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 51000 रुपये भत्ता और विदेश घूमने का मौका, जानें किस राज्य ने बढ़ाई सुविधा