मोहन सरकार के मंत्रियों का इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड (फोटो सोर्स- AI)
भोपाल

सोशल मीडिया पर किसकी मजबूत पकड़ और कौन पीछे? मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों का इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड

MP Cabinet Ministers Social Media: मोहन यादव सरकार के मंत्रियों का इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड सामने आया है। जानिए किस मंत्री के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं और कौन सोशल मीडिया पर सबसे पीछे है।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

MP Ministers Instagram Report Card: राजनीति में सोशल मीडिया अब केवल प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि जनता और खासकर युवाओं तक सीधे संवाद का सबसे प्रभावी प्लेटफॉर्म बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में केंद्रीय मंत्रियों को इंस्टाग्राम पर सक्रियता बढ़ाने और रील्स व शॉर्ट वीडियो के जरिए सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की सलाह दिए जाने के बाद डिजिटल उपस्थिति को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के मंत्रियों के इंस्टाग्राम अकाउंट का विश्लेषण कई दिलचस्प तथ्य सामने लाता है।

इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सबसे आगे हैं। उनके करीब 20 लाख (2 मिलियन) फॉलोअर्स हैं। इसके बाद नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 7.44 लाख, सहकारिता एवं खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग 3.84 लाख, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 1.77 लाख और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल 1.55 लाख फॉलोअर्स के साथ शीर्ष पांच में शामिल हैं।

कई मंत्रियों की डिजिटल मौजूदगी कमजोर

जहां सरकार के प्रमुख चेहरे सोशल मीडिया पर लाखों लोगों तक पहुंच बना चुके हैं, वहीं कई मंत्री अब भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सीमित प्रभाव रखते हैं। कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह के केवल 3,924, राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल के 7,358 और कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के 9,484 इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि कई मंत्री अभी भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रभावी मौजूदगी नहीं बना सके हैं।

पीआर टीम संभालती है अधिकांश अकाउंट

पड़ताल में यह भी सामने आया कि अधिकांश मंत्रियों के सोशल मीडिया अकाउंट उनकी पीआर टीम या सलाहकारों द्वारा संचालित किए जाते हैं। हालांकि कुछ मंत्री स्वयं भी समय-समय पर पोस्ट, वीडियो और रील्स के माध्यम से लोगों से जुड़ते हैं।

पीएम मोदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

सोशल मीडिया प्रभाव के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक स्तर पर भी नया कीर्तिमान बना चुके हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 106 मिलियन (10.6 करोड़) से अधिक फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही वे इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हासिल करने वाले दुनिया के पहले राजनीतिक नेता बन गए हैं। वर्ष 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़ने वाले प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है और वर्तमान में उनके फॉलोअर्स की संख्या कई वैश्विक नेताओं, जिनमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हैं, से अधिक है।

ये भी पढ़ें : दतिया में उपचुनाव के बाद संगठनात्मक सर्जरी तेज, आज हो सकती है भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा

सोशल मीडिया जनसंपर्क का महत्वपूर्ण पैमाना

डिजिटल दौर में सोशल मीडिया पर सक्रियता अब नेताओं की लोकप्रियता और जनसंपर्क का महत्वपूर्ण पैमाना बनती जा रही है। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों का यह इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड उनकी डिजिटल पहुंच और जनसंपर्क की तस्वीर भी सामने रखता है।

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी