उमंग सिंघार और मेट्रो (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया) 
भोपाल

सच में बंदर के हाथ में उस्तरा दे दिया, मेट्रो में फोटोशूट के फैसले को लेकर उमंग सिंघार का सरकार पर वार

Question On Metro celebration on wheels policy: सिंघार ने मेट्रो की पॉलिसी पर सवाल उठाए हैं। मेट्रो में फोटोशूट को लेकर उन्होंने सरकार को घेरते हुए जनता की कमाई के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

प्रीतेश जैन

MP Metro Controversy: मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स पॉलिसी लागू की है, जिस पर कांग्रेस ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने X पर पोस्ट के जरिए सरकार पर तंज कसते हुए लिखा 'सच में बंदर के हाथ में उस्तरा दे दिया है।' साथ ही उन्होंने जनता के पैसे का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया है।

सिंघार ने X पर लिखा 'मैं इस बात को समझ कर हँसू? या चिंता ज़ाहिर करूं? या क्या करूं? मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार और माननीय मुख्यमंत्री ना तो सरकार चला पा रहे हैं और ना ही मेट्रो। जहां अन्य देशों और कई प्रदेशों में मेट्रो में रील और फोटो लेना प्रतिबंधित है, जबकि यहां मेट्रो जैसी सरकारी और उपयोगी सुविधा को सुचारू रूप से चलाने के बजाय फोटो शूट के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है? क्या मज़ाक है?'

जनता की कमाई का दुरुपयोग

सिंघार ने लिखा 'बेहतर कनेक्टिविटी, अच्छी सड़कें और जनता को पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करने के बजाए मध्यप्रदेश सरकार मेट्रो को 'प्रदर्शनी' बनाने पर उतारू है। मेरे प्रदेश की जनता की खून पसीने की कमाई का ऐसा दुरुपयोग, प्रभु बचाए मेरे प्रदेश की जनता को।'

ये भी पढ़ें : 

फोटोशूट के लिए देना होगा चार्ज

दरअसल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में हजारों करोड़ की लागत से बनाई गई मेट्रो सफेद हाथी साबित हो रही है। मेट्रो संचालन में रोजाना लाखों रुपए का खर्च आ रहा है, लेकिन यात्री ना के बराबर सफर कर रहे हैं। ऐसे में मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने नई पहल की है, जिसके तहत मेट्रो के अंदर प्री-वेडिंग शूट और बर्थ-डे मनाया जा सकेगा। खड़ी मेट्रो के कोच में शूट के लिए प्रति घंटे 5 हजार रुपए किराया लगेगा, जबकि चलती हुई मेट्रो में शूट के लिए 7 हजार रुपए घंटा चार्ज लगेगा।

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप

दिल्ली के बाद अब केरल हुआ सीजेपी का नया ठिकाना, जंतर-मंतर एट कोची में अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार

बेटे के आए अच्छे नंबर तो बाप ने खुश होकर गिफ्ट में दे दी 2.30 करोड़ की BMW कार, अब क्या करेगा नाबालिग बेटा..?

जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, वीडियो संदेश में दी दिवाली की शुभकामनाएं

अमेरिका में 23 वर्षीय भारतीय छात्रा लापता, विदेश मंत्रालय और बोस्टन पुलिस से मदद की गुहार