तपती धूप में सड़क पर बैठे इंटर्न डॉक्टर्स फोटो सोर्स- नवभारत
भोपाल

भोपाल: 48 घंटे बाद भी सड़क पर डटे हैं इंटर्न डॉक्टर्स, आज मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात प्रस्तावित

Bhopal Doctors Protest: भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन 48 घंटे बाद भी जारी है। आज मुख्यमंत्री मोहन यादव से डॉक्टरों की मुलाकात प्रस्तावित है।

शिवम दत्त तिवारी, प्रीतेश जैन

MP Intern Doctors Protest : भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन 48 घंटे बाद भी जारी है। कमला पार्क क्षेत्र में डॉक्टर तेज धूप और गर्मी के बीच सड़क पर बैठकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शन में भोपाल के अलावा मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए इंटर्न डॉक्टर भी शामिल हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी मांग किसी एक मेडिकल कॉलेज या शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेशभर के इंटर्न डॉक्टरों से जुड़ी है।

आज मुख्यमंत्री से मुलाकात प्रस्तावित

लगातार चल रहे प्रदर्शन के बीच इंटर्न डॉक्टरों की आज शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात प्रस्तावित है। डॉक्टरों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के साथ बातचीत के बाद उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय सामने आ सकता है। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का कहना है कि वे लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। उनका दावा है कि अब तक उनकी समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हुआ है।

गर्मी में सड़क पर बैठे डॉक्टर

कमला पार्क क्षेत्र में तेज धूप और गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में इंटर्न डॉक्टर प्रदर्शन पर डटे हुए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अस्पतालों में सेवाएं देने के बावजूद उन्हें मिलने वाला स्टाइपेंड मौजूदा परिस्थितियों और उनकी जरूरतों के लिहाज से पर्याप्त नहीं है। प्रदर्शन में शामिल डॉक्टरों ने प्रशासन पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मांगों पर जल्द फैसला नहीं होने की वजह से उन्हें सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

कई जिलों से पहुंचे इंटर्न डॉक्टर

प्रदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से इंटर्न डॉक्टर भोपाल पहुंचे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि स्टाइपेंड से जुड़ी समस्या पूरे प्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों को प्रभावित करती है, इसलिए सभी मिलकर अपनी मांग सरकार के सामने रख रहे हैं। अब डॉक्टरों की नजर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ होने वाली मुलाकात पर है। प्रदर्शनकारी उम्मीद कर रहे हैं कि बैठक में उनकी मांगों पर सकारात्मक चर्चा होगी और सरकार की ओर से आगे की स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप