कॉन्सेप्ट इमेज  (फोटो सोर्स- एआई जनरेटेड)
भोपाल

विदेश दौरे से पहले CM मोहन यादव का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; MP में 11 IAS और 6 सीईओ अफसरों का तबादला

MP IAS Transfer: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई दौरे से पहले मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS और 6 SAS अफसरों के तबादले, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के मद्देनजर भी अहम नियुक्तियां।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

MP IAS And CEO Officers Transfer: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई दौरे से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें सचिव और अपर सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इसके साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग ने अलग आदेश जारी कर 6 राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

प्रशासनिक फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सागर संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी को हटाकर दिलीप कुमार को नया संभागायुक्त बनाया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर सचिव और राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे कुमार पुरुषोत्तम को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्हें आयुक्त, उद्योग और प्रबंध संचालक, लघु उद्योग निगम की जिम्मेदारी भी दी गई है।

विवादों में रहीं नेहा मारव्या को भी नई जिम्मेदारी

2011 बैच की आईएएस अधिकारी नेहा मारव्या को भी वर्तमान जिम्मेदारियों से हटाया गया है। वे संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं और प्रबंध संचालक, पंचायत अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का काम देख रही थीं। पिछले दिनों विभाग की एक बैठक में महिला अधिकारियों के साथ कथित अभद्रता को लेकर उनके खिलाफ शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद अधिकारियों ने पेन डाउन हड़ताल भी की थी और 14 अगस्त के घटनाक्रम को लेकर मुख्य सचिव से शिकायत की गई थी। अब उन्हें प्रबंध संचालक, अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई है।

निधि निवेदिता को हटाकर राजस्व विभाग में भेजा

महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त निधि निवेदिता को भी विभाग से हटाया गया है। करीब एक सप्ताह पहले संयुक्त संचालक स्तर के अधिकारी के साथ कथित डांट-फटकार के बाद विभागीय अधिकारियों में नाराजगी सामने आई थी। अधिकारियों ने आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। शासन स्तर पर हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई थी। अब निधि निवेदिता को राजस्व विभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं, लोक सेवा आयोग इंदौर की सचिव शीतल पटले को आगामी आदेश तक श्रम आयुक्त, इंदौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IAS Transfer Part 1.pdf
Preview

6 एसएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, सिंहस्थ पर भी फोकस

आईएएस तबादलों के साथ 6 एसएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) और सिंहस्थ उज्जैन के अपर मेला अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। माना जा रहा है कि जिला पंचायत सीईओ स्तर पर बदलाव से संबंधित जिलों में प्रशासनिक कामकाज का नया बंटवारा होगा। वहीं, सिंहस्थ 2028 से जुड़े पदों पर नियुक्तियां आगामी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री के दुबई दौरे से पहले हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट