भोपाल कांग्रेस कार्यालय फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

MP Congress News : मध्य प्रदेश में बंद होंगे 3 विभाग, दिवाली तक 64 प्रकोष्ठों में होंगी नियुक्तियां

MP Political News : एमपी कांग्रेस कमेटी के प्रकोष्ठों और विभागों को भंग हुए लगभग ढाई महीने का समय बीत चुका है। लंबे इंतजार के बाद अब संगठन में पुनर्गठन और नई नियुक्तियों की कवायद तेज हो गई है।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • एमपी कांग्रेस तीन विभागों को बंद करने की तैयारी में है।

  • फॉरेन अफेयर्स, इंडियन ओवरसीज और हिंदी विभाग को बंद करने का प्रस्ताव तैयार।

  • प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC)को भेजा जा रहा है।

  • दिवाली तक प्रदेश के 64 प्रकोष्ठों और विभागों में नियुक्तियां पूरी करने का लक्ष्य।

Bhopal News : एमपी कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अब अपने प्रकोष्ठों और विभागों का पुनर्गठन करने जा रही है। इसके तहत तीन विभागों को बंद करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसे अंतिम मंजूरी के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) को भेजा जा रहा है।

वहीं दिवाली तक प्रदेश के 64 प्रकोष्ठों और विभागों में पदाधिकारियों की नियुक्तियां पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार संगठन ने नियुक्तियों के लिए विशेषज्ञता, सक्रियता और संगठन को पूरा समय देने जैसे मानदंड तय किए हैं।

प्रदेश में तीन विभाग बंद करने की तैयारी

एमपी कांग्रेस कमेटी ने राज्य स्तर पर तीन विभागों को गैर-जरूरी मानते हुए उन्हें बंद करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इनमें फॉरेन अफेयर्स (Foreign Affairs), इंडियन ओवरसीज (Indian Overseas) और हिंदी विभाग शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस का मानना है कि राज्य स्तरीय संगठनात्मक ढांचे में इन विभागों की उपयोगिता नहीं है। इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए AICC के पास भेजा जा रहा है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद इस संबंध में आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

दिवाली तक 64 प्रकोष्ठों में नियुक्तियों का लक्ष्य

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रकोष्ठों और विभागों को भंग हुए करीब ढाई महीने बीत चुके हैं। अब संगठन में नए सिरे से जिम्मेदारियां सौंपने की कवायद तेज हो गई है। पार्टी ने दिवाली तक सभी 64 प्रकोष्ठों और विभागों में पदाधिकारियों की नियुक्तियां पूरी करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए संभावित नामों पर विचार किया जा चुका है और सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

संबंधित विषय के विशेषज्ञों को मिलेगी प्राथमिकता

नई नियुक्तियों में पार्टी संबंधित विभाग या प्रकोष्ठ के विषय की जानकारी रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देगी। संगठन चाहता है कि जिस व्यक्ति को जो जिम्मेदारी सौंपी जाए, उसे उस क्षेत्र की पर्याप्त समझ हो। इससे प्रकोष्ठों और विभागों के कामकाज को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं को नहीं मिलेगी जिम्मेदारी

कांग्रेस ने नियुक्तियों के लिए एक और अहम शर्त रखी है। आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले नेताओं को इन संगठनात्मक पदों से दूर रखा जाएगा। पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना चाहती है जो चुनावी टिकट की दावेदारी के बजाय संगठन को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करें। इसके साथ ही पदाधिकारियों को संगठन के काम के लिए पूरा समय देने की अपेक्षा की गई है।

24 घंटे संगठन को समय देने वालों पर फोकस

नियुक्तियों की प्रक्रिया के तहत तीन सदस्यीय कमेटी ने संभावित पदाधिकारियों से व्यक्तिगत चर्चा की है। इस दौरान यह जानने का प्रयास किया गया कि संबंधित कार्यकर्ता संगठन के लिए कितना समय दे सकते हैं। कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता ऐसे लोगों को जिम्मेदारी देना है, जो संगठनात्मक गतिविधियों के लिए पूरी तरह समर्पित रह सकें।

जल्द जारी होगी पदाधिकारियों की सूची

प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कामले के अनुसार, पदाधिकारियों की सूची पर काम पूरा कर लिया गया है और इसे जल्द आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा। अब सभी की नजरें नियुक्तियों की घोषणा और तीन विभागों को बंद करने के प्रस्ताव पर AICC की मंजूरी पर टिकी हैं। इन फैसलों से मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव देखने को मिल सकता है।

लोकतंत्र में रिजीम चेंज होता है, संजय राउत का तंज, पूछा- BJP ने जो आंदोलन किया था वो चैरिटी के लिए था क्या?

Dhruv Rathee के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश

LK Advani: जेपी नड्डा अस्पताल पहुंचे, लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जाना हाल-चाल

अभिजीत दिपके की कोर्ट में पेशी! तिरंगा यात्रा से पहले हिरासत में लिया था, क्या बॉन्ड उल्लंघन पर मिलेगी सजा?

लंदन पहुंची प्रदर्शन की आंच! EC के खिलाफ पार्लियामेंट स्क्वायर के बाहर विरोध, ध्रुव राठी ने समर्थकों को बुलाया