अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

मध्य प्रदेश ब्यूरोक्रेसी की सबसे बड़ी खबर; मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

MP Bureaucracy Big News: एमपी की ब्यूरोक्रेसी से बड़ी खबर, मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए सीईओ, दिल्ली रवानगी के बाद मध्य प्रदेश में नए सीएस की रेस हुई तेज।

सजल रघुवंशी

Anurag Jain New CEO Of Niti Aayog: मध्य प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के मुख्य सचिव (सीएस) अनुराग जैन को केंद्र में एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अनुराग जैन नीति आयोग में सीईओ नियुक्त किए गए हैं। बता दें कि अनुराग जैन का कार्यकाल अगस्त में पूरा होने वाला है। हालांकि इस बात की चर्चा काफी समय से थी की अनुराग जैन को नीति आयोग में जिम्मेदारी मिल सकती है और आज केंद्र के आदेश के बाद इस चर्चा पर विराम लग गया है।

बता दें कि, नीति आयोग के पूर्व सीईओ बी.वी.आर. सुब्रमण्यम का तीन साल का कार्यकाल फरवरी 2026 में पूरा हो चुका है। वर्तमान में 1994 बैच की आईएएस निधि छिब्बर के पास इस पद का अस्थायी चार्ज है लेकिन स्थायी नियुक्ति के लिए दिल्ली के सियासी और प्रशासनिक हलकों में अनुराग जैन का नाम सबसे मजबूती से उभरा है।

2024 से मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव पद पर कार्यरत

अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं और 3 अक्टूबर 2024 से मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने एमआईटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक के साथ विकास अर्थशास्त्र में माइक्रोमास्टर्स की डिग्री हासिल की है।

कलेक्टर से लेकर मुख्य सचिव तक प्रदान कर चुके हैं सेवा

अपने लंबे प्रशासनिक करियर में उन्होंने जिला कलेक्टर, सचिव, संयुक्त सचिव, आयुक्त, उपाध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), मुख्यमंत्री के सचिव, कार्यकारी निदेशक और प्रबंध निदेशक जैसे कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

अब जब अनुराग जैन दिल्ली रवाना हो रहे हैं, तो मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव की कुर्सी के लिए जंग तेज हो जाएगी। मंत्रालय के गलियारों में अभी से तीन बड़े नामों की चर्चा शुरू हो गई है जिसमें राजेश राजौरा

मनोज गोविल और पंकज अग्रवाल। अब देखना होगा कि इनमें से किसकी 'लॉटरी' लगेगी, यह तो वक्त बताएगा लेकिन अनुराग जैन का दिल्ली जाना एमपी की प्रशासनिक जमावट को पूरी तरह बदल देगा।

https://youtu.be/I0cGMpRl4Ro?si=fEYc7NdCCSK0lrRd

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह