MP Cabinet Decisions 2026, सोर्स : सोशल मीडिया  
भोपाल

मोहन सरकार की किसानो को सौगात, अब चार गुना मिलेगा मुआवजा, कैबिनेट बैठक में मोहन सरकार का बड़ा फैसला

MP Cabinet Decisions: सरकार की किसानो को सौगात, छात्रों को मिलेगी सायकल, निर्माण कार्य के लिए 33 हजार करोड़ मंजूर। यह कैबिनेट बैठक मुख्य रूप से किसानों , बुनियादी ढांचे और छात्रों पर केंद्रित रही है।

सुधीर दंडोतिया

Bhopal News In Hindi: मोहन सरकार ने आज कैबिनेट में ,किसानों को भूमि अधिग्रहण में चार गुना मुआवजा देने का बड़ा फैसला लिया है इसके अलावा भूमि अधिग्रहण नियम में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी भी दी गई साथ ही उज्जैन इन्दुरुद्रा सिंचाई परियोजना के लिए 157 करोड़ रु की मंजूरी भी स्वीकृत की गई है ! बैठक के बाद अब स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि  मोहन यादव सरकार ने किसानो के हित में बड़ा फैसला लेते हुए भूमि अधिग्रहण में 4 गुना मुआवजा राशि देने का फैसला किया है । इसके अलावा अलग -अलग निर्माण के लिए 33 हजार करोड़ की राशि मंजूर की गई है । यह कैबिनेट बैठक मुख्य रूप से किसानों , बुनियादी ढांचे और छात्रों पर केंद्रित रही है।

छात्रों को मिलेगी सायकल

स्कूली शिक्षा में बढ़ावा देने के लिए सरकार  कक्षा 6 वीं एवं कक्षा 9 वी में अध्ययनरत विद्यार्थियों को साइकिल प्रदाय करने से संबंधित निःशुल्क साइकिल प्रदाय योजना को  वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक निरंतर रखने के लिए 990 करोड़ रूपये और शिक्षक प्रशिक्षण संस्थाओं के वेतन भत्ते, कार्यालयीन व्यय एवं संस्थानों का सृदृढ़ीकरण से संबंधित 8 योजनाओं के संचालन के लिए 1,200 करोड़ 44 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।।

सीएम केयर योजना रहेगी जारी

सीएम केयर योजना-2026’ को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव को मंजूरी मिली है । इस योजना के तहत कैंसर और हृदय रोग जैसे गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार कियाजाएगा ।

उज्जैन को सौगात

कैबिनेट में उज्जैन जिले की इन्दौख- रुदाहेड़ा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना की लागत राशि 157 करोड़ 14 लाख रूपये, सैंच्य क्षेत्र 10,800 हेक्टेयर की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है। परियोजना से झारड़ा तहसील के 35 ग्रामों को सिंचाई सुविधा का लाभ होगा।

यह भी पढ़े:

छिन्दवाड़ा सिंचाई काम्पलेक्स परियोजना के लिए विशेष पुनर्वास पैकेज की स्वीकृति

छिन्दवाड़ा सिंचाई कॉम्पलेक्स परियोजना में पुनर्वास के लिये स्वीकृत राशि 840 करोड़ 80 लाख रूपये के स्थान पर लगभग 969 करोड़ रूपये का विशेष पुनर्वास पैकेज स्वीकृति किया गया है। यह विशेष पैकेज त्वरित क्रियान्वयन व विस्थापितों के अपेक्षित सहयोग के लिए केन-बेतवा अन्तर्राज्यीय नदी जोड़ो परियोजना के समकक्ष प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। छिन्दवाड़ा सिंचाई कॉम्पलेक्स परियोजना के अंतर्गत छिन्दवाड़ा जिले में संगम 1 बाँध, संगम 2 बाँध, रामघाट बांध एवं पांढुर्णा जिले में बेलेंसिग रिजर्वायर (पांढुर्णा) इस प्रकार कुल 4 बांध प्रस्तावित है, जिससे छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिलों के 1,90,500 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी । परियोजना से छिन्दवाड़ा जिले के 369 एवं पांढुर्णा जिले के 259 ग्राम इस प्रकार कुल 628 ग्राम लाभान्वित होंगे।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल