दिल्ली में अमित शाह से मिले एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

अमित शाह से मुलाकात के बाद एक्शन में एमपी बीजेपी, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने की संगठनात्मक नियुक्तियां

Hemant Khandelwal Meets Amit Shah : अमित शाह से मुलाकात के बाद एमपी भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नई नियुक्तियां कीं। चेतन्य काश्यप को वित्त समिति की कमान, भाजयुमो में पांच जिलाध्यक्ष घोषित।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जारी की नियुक्तियों की पहली सूची।

  • प्रदेश वित्त समिति का संयोजक मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप को बनाया गया।

  • प्रदेश सह कोषाध्यक्ष इंदौर के दीपक टीनू जैन बने।

MP BJP New Appointments 2026 : एमपी भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों का इंतजार खत्म होने लगा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद संगठन में रिक्त पदों पर नियुक्तियों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें प्रदेश वित्त समिति और अनुशासन समिति के गठन के साथ प्रदेश पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी पांच जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। इन नियुक्तियों के बाद अब निगम मंडलों और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

पहली बार कैबिनेट मंत्री को वित्त समिति की जिम्मेदारी

भाजपा ने प्रदेश वित्त समिति का संयोजक एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप को बनाया है। उनके साथ विधायक मधु वर्मा और प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन को समिति में सदस्य नियुक्त किया गया है। संगठन के वित्तीय प्रबंधन को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से किए गए इस गठन में पहली बार किसी कैबिनेट मंत्री को वित्त समिति की कमान सौंपी गई है।

दीपक जैन बने प्रदेश सह कोषाध्यक्ष

प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति में इंदौर जिले के दीपक टीनू जैन को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पूर्व सांसद आलोक संजर और भाजपा प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह को प्रदेश सत्कार प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों के जरिए संगठन में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने की शुरुआत की गई है।

अनुशासन समिति का भी हुआ गठन

पार्टी के भीतर अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रदेश अनुशासन समिति का गठन भी किया गया है।

संयोजक: लघु उद्योग निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री बाबू सिंह रघुवंशी को समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है।

सदस्य: समिति में तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष विनोद गोटिया, पूर्व विधायक देवी लाल धाकड़, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, भिंड सांसद संध्या राय और बैरसिया विधायक विष्णु खत्री को सदस्य बनाया गया है।

भाजयुमो में 5 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

संगठनात्मक बदलाव के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी नई नियुक्तियां की गई हैं :-

  • आगर: अभिजीत बजाज (जिलाध्यक्ष)

  • नरसिंहपुर: अभिषेक रघुवंशी (जिलाध्यक्ष) एवं प्रदीप लोधी (जिला महामंत्री)

  • सिंगरौली: लालबाबू वैश्य (जिलाध्यक्ष)

  • आलीराजपुर: रोशन पचाया (जिलाध्यक्ष)

  • राजगढ़: अजय ठाकुर (जिलाध्यक्ष)

भोपाल में हुई थी समीक्षा बैठक अब निगम मंडलों की बारी

गौरतलब है कि इन नियुक्तियों की पृष्ठभूमि पिछले दिनों भोपाल में तैयार हुई थी। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने 18 और 19 नवंबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल में मोर्चा, प्रकोष्ठ, निगम मंडल, संभागीय और जिला प्रभारियों सहित प्रदेश पदाधिकारियों की अलग अलग बैठकें लेकर रिक्त पदों की समीक्षा की थी।

पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संगठन में नियुक्तियों के बाद अब प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का रास्ता भी साफ हो गया है। जल्द ही विभिन्न निगम मंडल और प्राधिकरणों में भी नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

सियांग घाटी की चिंताओं पर एक्शन में गृह मंत्रालय! अमित शाह ने कहा- प्रशासन के जरिए भेजें बात, ऐसे होगा काम

अब मुर्गियों के लिए बर्ड फ्लू की स्वदेशी वैक्सीन मात्र 1 से 2 रुपए में, 6 महीने के लिए मिलेगी वायरस से सुरक्षा

Shivangi Singh Tilak Photos: शिवांगी के तिलक में क्या-क्या हुआ खास? देखें समारोह की वायरल तस्वीरें

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP क्यों हारी? जानें 5 बहुत बड़े कारण; 20 मंत्री नहीं बचा पाए अपना गढ़

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, छात्रों से की खास बातचीत