Hemant Khandelwal Leaves BJP Meeting For Delhi: मध्य प्रदेश की सियासत और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के भीतर राजनीतिक हलचल अचानक तेज़ हो गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सूत्रों के हवाले से आ रही जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में वह पार्टी शीर्ष नेतृत्व के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर सकते हैं।
राजनीतिक गलियारों में इस दौरे को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि आज ही राजधानी स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष की गैर-मौजूदगी ने कई तरह के कयासों को हवा दी। बैठक खत्म होते ही उनके अचानक दिल्ली रवाना होने की खबर सामने आई।
बीते कुछ समय से राज्य में सरकार और संगठन के बीच तालमेल और मतभेदों को लेकर अंदरूनी चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे माहौल में प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह केंद्रीय नेतृत्व को सरकार के कामकाज, मंत्रियों के रवैये और संगठन की ज़मीनी स्थिति को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंप सकते हैं।
सूत्रों का कहना है कि पार्टी आलाकमान आगामी रणनीतियों और राज्य में सत्ता-संगठन के बीच समन्वय को लेकर प्रदेश अध्यक्ष से सीधा फीडबैक लेगा। यदि शीर्ष नेतृत्व से मुलाक़ात होती है, तो आने वाले दिनों में संगठन और मध्य प्रदेश सरकार के स्तर पर कुछ कड़े या अहम फैसले देखने को मिल सकते हैं।
हेमंत खंडेलवाल के अचानक दिल्ली रवाना होने के बाद मध्य प्रदेश बीजेपी में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में उनकी गैर-मौजूदगी और इसके तुरंत बाद दिल्ली जाने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक उनकी दिल्ली यात्रा को लेकर पार्टी की ओर से कोई कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि शीर्ष नेतृत्व के साथ उनकी संभावित मुलाकात के बाद प्रदेश की राजनीति और संगठन में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।