कृषि विभाग के कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव फोटो सोर्स- नवभारत
भोपाल

MP में कृषि विभाग में 1500 पदों पर होगी भर्ती, CM मोहन बोले- अगले साल तक 1 लाख नए पदों पर रोजगार

CM Mohan Yadav On Recruitment: MP के कृषि विभाग में 1500 पदों पर नई भर्ती होगी। CM मोहन यादव ने कहा कि अगले साल तक 1 लाख नए पदों पर भर्ती का लक्ष्य है, अब तक 85 हजार लोगों को भर्ती दी जा चुकी है।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

MP Agriculture Department Recruitment : भोपाल के रवींद्र भवन में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पदोन्नत शासकीय सेवकों द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के 44 दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि यह ऐसा विभाग है, जो प्रकृति के साथ सबसे ज्यादा तालमेल बैठाता है और किसानों के चेहरों पर मुस्कान लाने का काम करता है।

कृषि विभाग में 1500 पदों पर होगी नई भर्ती

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पदोन्नति के बाद खाली होने वाले पदों को भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग में 1500 पदों पर नई भर्ती होने वाली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के मौजूदा कार्यकाल में अब तक 85 हजार लोगों को भर्ती दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अगले साल तक एक लाख नए पदों पर भर्ती का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही प्रमोशन की प्रक्रिया चालू वर्ष में भी जारी रखने की बात कही।

3357 शासकीय सेवकों को मिली पदोन्नति

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से 3357 शासकीय सेवकों की पदोन्नति की गई है। उन्होंने पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रक्रिया पहले हो जानी चाहिए थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रमोशन के बाद जो पद खाली हो रहे हैं, उन्हें भी भरा जाएगा। सरकार आगे बढ़ने के लिए नए लक्ष्य तय कर रही है और भर्ती प्रक्रिया को लगातार जारी रखा जाएगा।

'कृषि विभाग डिपार्टमेंट नहीं, डेवलपमेंट है'

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि विभाग की भूमिका की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग की वजह से देश फूड बास्केट बना और मध्यप्रदेश भी आगे बढ़ा। मुख्यमंत्री के मुताबिक जब पौने 14 लाख किसानों से 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं का संकलन हुआ, तब मध्यप्रदेश नंबर-1 बना। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग केवल एक डिपार्टमेंट नहीं बल्कि डेवलपमेंट है। विभाग के माध्यम से फाइलें खेतों की मेढ़ तक पहुंचती हैं और किसानों के चेहरों पर मुस्कान आती है।

44 आश्रितों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के 44 दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी उन परिवारों के प्रति भी है, जिन्होंने अपने सदस्य को खोया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है और सरकार का लक्ष्य ऐसे मामलों को शून्य करना है। उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग मिलकर इन परिवारों की परेशानियां कम करने के लिए काम कर रहे हैं।

PM मोदी के नेतृत्व में बदल रहा देश: CM

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे बदलावों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में कठिन से कठिन काम किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और मध्यप्रदेश भी इसी दिशा में विकास कर रहा है। उन्होंने देश की उपलब्धियों और बदलती तस्वीर का जिक्र करते हुए कहा कि यह बदलते दौर का भारत है। साथ ही उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश साढ़े 8 करोड़ नागरिकों का परिवार है और सरकार सभी विभागों को एक-दूसरे से जुड़ा मानकर काम कर रही है।

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक

CEC को तत्काल राहत, ECI को नोटिस…Form 6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट और ECI की बात में क्या अंतर? समझें पूरा विवाद

ज्ञानेश कुमार पर राहुल का प्रहार! बोले BJP को लाभ पहुंचाने के लिए पद का किया गलत प्रयोग

क्या होती है फीलिंग ऑफ फ्लाइट्स? कैप्टन स्मित मच्छार पर पूर्व सहकर्मी टीना गोस्वामी का बड़ा खुलासा