बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

हेमंत खंडेलवाल को अपनी गाड़ी में BJP ऑफिस लेकर पहुंचे मोहन यादव, विवाद की खबरों के बीच दिखी 'दोस्ती'

MP BJP News : विवादों की खबरों के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल साथ नजर आए। सीएम उन्हें घर से अपनी गाड़ी में लेकर पार्टी कार्यालय पहुंचे।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Mohan Yadav and Hemant Khandelwal : मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच मतभेद की चर्चाओं के बीच शुक्रवार को दोनों नेता एक साथ नजर आए। सेवा संकल्प अभियान को लेकर भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल के घर पहुंचे। इसके बाद सीएम उन्हें अपनी गाड़ी में लेकर पार्टी कार्यालय पहुंचे।

मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल के इस तरह साथ आने को पिछले कुछ दिनों से चल रही चर्चाओं के बीच अहम माना जा रहा है। दोनों नेताओं ने पार्टी कार्यालय में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उनके बीच रिश्तों को लेकर मीडिया की ओर से सवाल भी पूछा गया।

मतभेद के सवाल पर दोनों नेता हंस दिए

दोनों नेताओं से जब आपसी मतभेद और विवाद की खबरों को लेकर सवाल किया गया तो वे मुस्कुरा दिए। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने इन चर्चाओं को अफवाह बताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों ने अपने बीच प्रगाढ़ दोस्ती होने की बात कही।

कई दिनों से साथ नहीं दिखे थे दोनों नेता

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल को सार्वजनिक मंचों पर एक साथ नहीं देखा गया था। दोनों के बीच पहले की तरह मुलाकातें और मंच साझा नहीं होने के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

दिल्ली में अलग-अलग मुलाकातों से भी बढ़ी थीं चर्चाएं

इन अटकलों को उस समय और हवा मिली, जब दोनों नेता दिल्ली दौरे पर गए थे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग मुलाकातें की थीं। इसके बाद प्रदेश भाजपा में अंदरूनी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

साथ आकर दिया सियासी संदेश

अब सेवा संकल्प अभियान की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं का साथ पहुंचना और मतभेदों से जुड़े सवालों पर एक साथ जवाब देना इन चर्चाओं को विराम देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि दोनों नेताओं ने साफ तौर पर विवाद की खबरों को अफवाह बताया और अपने बीच किसी तरह के मतभेद से इनकार किया।

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील

ब्रिक्स को कांग्रेस में दो फाड़, शशि थरूर ने कहा यह सम्मान की बात, दिग्गजों ने विरोध में दिया था बयान

Rajasthan Nikay Chunav: वोट डालने पहुंचे दिग्गज नेता, BJP ने जीत का दावा किया तो गहलोत बोले- कांग्रेस जीतेगी

पैक्ड फूड में ज़्यादा फैट, शुगर और नमक पर सुप्रीम कोर्ट अलर्ट, FSSAI की किन योजना में कमियों पर जताई चिंता ?