कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

भट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश, आज कई जिलों में लू का रेड अलर्ट, खजुराहो में पारा 47.4 डिग्री पहुंचा

Heat wave in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश इन दिनों भट्टी की तरह तप रहा है। मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में लू का रेड अलर्ट, जबकि कई जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही 23 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

प्रीतेश जैन

MP Heat Wave Alert: मध्यप्रदेश में गर्मी ने इस बार कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश के ज्यादातर शहर भीषण लू और तेज धूप की चपेट में हैं। बुधवार को हालात ऐसे रहे कि 16 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिनभर चल रही गर्म हवाओं और तपती धूप ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। इस बीच मौसम विभाग ने आज राज्य में पूरे राज्य में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में तीव्र लू को लेकर रेड अलर्ट घोषित किया है। इन जिलों में तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा रहने की संभावना जताई गई है। वहीं भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी, दमोह, रीवा और सिंगरौली समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

खजुराहो में पारा 47.4 डिग्री

बुधवार को प्रदेश में खजुराहो सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक मई महीने में यह अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 29 अप्रैल 1993 को यहां 46.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ था। नौगांव 46.6 डिग्री के साथ दूसरा सबसे गर्म शहर रहा।

इन शहरों में भीषण गर्मी

दमोह में 46 डिग्री, मंडला में 45.6 डिग्री और सतना में 45.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा मुरैना में 45 डिग्री, टीकमगढ़ में 44.8 डिग्री और उमरिया में 44.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। रीवा, सागर, नरसिंहपुर, मलाजखंड और रायसेन जैसे शहर भी भीषण गर्मी की चपेट में रहे।

बड़े शहरों का तापमान

प्रदेश के बड़े शहरों में जबलपुर सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ग्वालियर में 44.3 डिग्री, भोपाल में 42.6 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और इंदौर में 41.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। लगातार बढ़ते तापमान से लोगों को दिन और रात दोनों समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का उपयोग कर रहे हैं।

23 मई तक भीषण गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार 23 मई तक मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा और फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इसके बाद नौतपा शुरू होने से तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। जरूरी होने पर ही बाहर निकलें और शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए पर्याप्त पानी पीते रहें।

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप