मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने लाड़ली बहना योजना को लेकर दिया बयान फोटो सोर्स- नवभारत
भोपाल

लाड़ली बहना योजना का पोर्टल फिर खुलेगा? मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयान से वंचित महिलाओं की जगी उम्मीद

Narendra Shivaji Patel Statement : मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खुलने की उम्मीद जगी है। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने नए पंजीयन के संकेत दिए हैं, लेकिन कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • लाड़ली बहना योजना से छूटी महिलाओं के नए पंजीयन पर विचार के संकेत।

  • मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को वंचित महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश दिए।

  • सीएम ने आज ही जारी की है योजना की 41वीं किस्त।

Ladli Behna Yojana Registration : मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ पाने से अब तक वंचित रह गई महिलाओं के लिए राहत की उम्मीद जगी है। योजना में नए पंजीयन शुरू करने और पात्र महिलाओं के नाम जोड़ने के लिए पोर्टल दोबारा खोलने पर विचार किया जा सकता है।

स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने इस संबंध में संकेत दिए हैं। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से पंजीयन दोबारा शुरू करने का कोई औपचारिक निर्णय या तारीख घोषित नहीं की गई है।

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने क्या कहा?

स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने भोपाल में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना से छूट गई महिलाओं के नाम जोड़ने के संबंध में जल्द निर्णय लेने की बात कही है। मंत्री के मुताबिक, ऐसी पात्र महिलाओं को योजना के दायरे में लाने की संभावना पर विचार किया जा रहा है, जो अब तक इसका लाभ नहीं ले पा रही हैं।

अधिकारियों को महिलाओं की संख्या पता करने के निर्देश

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को योजना से वंचित रह गई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही यह तय करने पर भी विचार किया जा रहा है कि इन महिलाओं का पंजीयन किस तरह किया जा सकता है। इस आकलन के बाद ही आगे की प्रक्रिया को लेकर निर्णय होने की संभावना है।

पोर्टल पर नाम जोड़ने की व्यवस्था पर विचार

नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयान के अनुसार, पात्र महिलाओं के नाम योजना में शामिल करने के लिए पोर्टल पर व्यवस्था की जा सकती है। यदि सरकार दोबारा पंजीयन शुरू करने का फैसला लेती है, तो अब तक योजना से बाहर रह गई महिलाओं को आवेदन करने का अवसर मिल सकता है। हालांकि, पोर्टल कब खुलेगा और पंजीयन की प्रक्रिया क्या होगी, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को मिली अक्टूबर की किस्त

इस बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उमरिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में अक्टूबर माह की किस्त के रूप में 1,834 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की। अब योजना से वंचित महिलाओं की नजर सरकार के अगले फैसले पर है। यदि नए पंजीयन को मंजूरी मिलती है, तो पात्र महिलाओं को योजना से जुड़ने का मौका मिल सकता है।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला