जीतू पटवारी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

'खरीदी केंद्रो पर बिचौलियों का बोलबाला', जीतू पटवारी ने लगाए गेहूं खरीदी में अव्यवस्था के आरोप; जानें क्या कहा

MP News: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर जीतू पटवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि खेतों में गेहूं होने के बावजूद सैटेलाइट सर्वे और एआई सत्यापन में रिकॉर्ड गलत दिखाए जा रहे हैं।

सजल रघुवंशी

Jitu Patwari Statement On Wheat Procurement MP: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी जारी है। सरकार ने खरीदी प्रक्रिया 28 मई तक जारी रखने का ऐलान किया है, वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खरीदी के लिए की गई व्यवस्थाओं में अव्यवस्था होने का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि इन अव्यवस्थाओं से किसान परेशान हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश में चल रही सरकारी गेहूं खरीदी व्यवस्था को किसानों के लिए परेशानी और भ्रष्टाचार का केंद्र बताते हुए आरोप लगाया है कि किसानों के खेतों में गेहूं होने के बावजूद सैटेलाइट सर्वे और एआई सत्यापन में रिकॉर्ड गलत दिखाए जा रहे हैं, जिसके कारण उनका पंजीयन निरस्त या लंबित हो रहा है।

जीतू पटवारी ने लगाए अव्यवस्था के आरोप

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आरोप लगाया कि खरीदी केंद्रों पर भारी अव्यवस्था फैली हुई है। किसान घंटों और कई-कई दिनों तक ट्रॉलियों में गेहूं लेकर इंतजार करने को मजबूर हैं। तौल मशीनों की कमी, धीमी प्रक्रिया और केंद्रों पर भीड़ ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। इसके साथ ही बारदानों की कमी के कारण खरीदी प्रभावित हो रही है और किसानों पर खुद बोरे लाने का दबाव बनाया जा रहा है।

नहीं मिल रहा समय पर भुगतान- जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को एमएसपी का भुगतान समय पर नहीं मिल रहा है। कई किसानों को भुगतान की स्थिति तक स्पष्ट नहीं है। बैंकिंग और पोर्टल लिंकिंग की समस्याओं के कारण किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। दूसरी ओर नमी और गुणवत्ता के नाम पर मनमानी कटौती तथा गेहूं रिजेक्ट करने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

खरीदी केंद्रो पर बिचौलियों का बोलबाला- जीतू पटवारी

जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि खरीदी केंद्रों पर बिचौलियों और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। छोटे किसान मजबूरी में व्यापारियों को कम दाम पर गेहूं बेच रहे हैं। 'पहले तौल' के नाम पर लेनदेन और राजनीतिक दबाव जैसी शिकायतें भी कई केंद्रों से सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। यदि सरकार ने तत्काल व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ सड़कों पर संघर्ष करेगी।

एजेंसी इनपुट के साथ...

8th Pay Pension से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी; 25,000 की मूल पेंशन पर कैलकुलेशन देखें

Delimitation Bill का रास्ता साफ! लोकसभा में होंगी 816 सीटें, 273 का होगा इजाफा, ऐसे पारित हो सकता है बिल

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान