मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

इंदौर में 11 सितंबर से यात्री परिवहन विजन समिट 2026; सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे भव्य शुभारंभ

Passenger Transport Vision Summit 2026: एमपी के सार्वजनिक परिवहन को हाई-टेक और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए इंदौर में 11 सितंबर से यात्री परिवहन विजन समिट-2026 का आगाज, सीएम मोहन यादव करेंगे शुभारंभ।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

Transport Vision Summit Indore: मध्य प्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए राज्य सरकार 11 सितंबर से इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट-2026 आयोजित करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय समिट का शुभारंभ करेंगे। इसमें निजी बस ऑपरेटर, परिवहन विशेषज्ञ, नीति-निर्माता, राज्य परिवहन उपक्रम, आईटी कंपनियां और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा पर रहेगा फोकस

समिट का मुख्य केंद्र ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ होगी। ‘नई सोच, नई राह, नया मध्यप्रदेश’ विजन के तहत मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MPYPIL) के जरिए पीपीपी मॉडल, आधुनिक आईटी सिस्टम और ग्रीन एनर्जी आधारित परिवहन को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी। परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल भी इसमें शामिल होंगे।

सीएम करेंगे इंडस्ट्री एक्सपो का उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंडस्ट्री एक्सपो का उद्घाटन करेंगे, जिसमें बस निर्माता, आईटी कंपनियां, वित्तीय संस्थान और परिवहन क्षेत्र से जुड़े संस्थान अपने तकनीकी समाधान प्रदर्शित करेंगे। समिट स्मारिका, एमपीवायपीआईएल की विशेष पुस्तिका और नए लोगो का अनावरण भी होगा। मोबिलिटी स्टार्ट-अप्स के लिए हैकाथॉन की शुरुआत भी की जाएगी।

8 सत्रों में परिवहन व्यवस्था पर होगा मंथन

समिट में आठ सत्र होंगे। इनमें मध्य प्रदेश मोबिलिटी विजन-2030, पीपीपी के जरिए निवेश, वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बस संचालन, रोजगार एवं उद्यमिता, यात्री सुरक्षा और सुविधा, एआई आधारित रूट प्लानिंग, ग्रीन मोबिलिटी और एकीकृत टिकटिंग जैसे विषयों पर चर्चा होगी। बस टर्मिनल, मल्टीमॉडल हब, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, गैर-किराया राजस्व, प्रदर्शन आधारित अनुबंध, केंद्र सरकार की योजनाओं और रीयल-टाइम डेटा के इस्तेमाल पर भी विशेषज्ञ विचार साझा करेंगे।

बड़ी कंपनियां और संस्थान होंगे शामिल

समिट में ईकेए मोबिलिटी, टाटा मोटर्स, ग्रीनसेल मोबिलिटी, वोल्वो-आयशर प्राइवेट लिमिटेड, स्विच मोबिलिटी (हिंदुजा ग्रुप), एयरो ईगल ऑटोमोबाइल, यश टेक्नोलॉजीज, रैपिडो, चलो मोबिलिटी, एमनेक्स इन्फोटेक्नोलॉजीज, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, एसबीआई, थिंक गैस जैसी प्रमुख कंपनियां सहभागिता करेंगी। इसके अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों, थिंक टैंक एवं कंसल्टेंसी एजेंसियों के परिवहन विशेषज्ञ भी समिट में अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे। इनमें WRI इंडिया, BITS पिलानी, CEPT अहमदाबाद, KPMG और DIMTS प्रमुख हैं।

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता