मध्य प्रदेश से BJP के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी।
एल. मुरुगन की सीट खाली होने के बाद राज्यसभा उपचुनाव कराया जा रहा है।
मध्य प्रदेश की रिक्त राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को मतदान होगा।
नवभारत लाइव ने पहले ही मध्य प्रदेश से बाहरी उम्मीदवार के नाम की संभावना जताई थी।
Hardeep Singh Puri Rajya Sabha: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे हरदीप सिंह पुरी।
बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी के नेता एल मुरुगन के सीट खाली करने के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। एल. मुरुगन के राज्यसभा और मंत्रालय से इस्तीफे के बाद केंद्र की एनडीए सरकार में कैबिनेट फेरबदल की भी चर्चा शुरू हो गई है।
आपको बता दें नवभारत लाइव ने पहले ही ये बता दिया था कि एमपी राज्यसभा की सीट पर मध्यप्रदेश से बाहर के किसी नेता को उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना भी जताई जा रही है। साथ ही इसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम चर्चा में है।
मध्य प्रदेश की खाली राज्यसभा सीट के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। इससे पहले चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित समयसीमा में नामांकन दाखिल करना होगा। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दाखिल पर्चों की जांच की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का अवसर मिलेगा। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्धारित तारीख पर मतदान कराया जाएगा।
हरदीप सिंह पुरी सितंबर 2017 में वे केंद्र सरकार में आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार बने। इसके बाद उन्होंने नागरिक उड्डयन तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में भी जिम्मेदारियां संभालीं। नवंबर 2020 में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। जुलाई 2021 में उन्हें पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय का दायित्व मिला और जून 2024 में पुनः इस मंत्रालय के मंत्री बनाए गए।