भोपाल में उमड़ा किसानों का सैलाब (सोर्स- नवभारत लाइव) 
भोपाल

EXCLUSIVE: भोपाल में दिल्ली जैसा किसान आंदोलन! CM हाउस घेरने की तैयारी; मोहन सरकार के सामने रखी यह मांगे

Farmers Protest Ground Report Bhopal: भोपाल में किसानों का जोरदार हल्लाबोल, मूंग खरीदी की मांग को लेकर राशन-पानी संग पहुंचे हजारों किसान, बैरिकेड्स तोड़कर सीएम हाउस की ओर बढ़ने की कोशिश।

सजल रघुवंशी

Kisan Protest Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को किसानों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। हजारों की संख्या में किसान अलग-अलग जिलों से भोपाल पहुंचे और उनका काफिला होशंगाबाद रोड तक पहुंच गया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कई स्थानों पर भारी बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था की, लेकिन कई जगह किसानों ने बैरिकेड तोड़ते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की।

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने नवभारत लाइव से बातचीत के दौरान बताया कि उनका लक्ष्य सीएम हाउस का घेराव करना है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेताओं ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वह वापस नहीं लौटेंगे।

मूंग की खरीदी है किसानों का मुख्य मुद्दा

किसानों का मुख्य मुद्दा मूंग की खरीदी है। उनका आरोप है कि सरकार ने अब तक उनकी फसल की खरीदी को लेकर संतोषजनक व्यवस्था नहीं की है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लंबे आंदोलन की तैयारी के साथ पहुंचे किसानों ने अपने साथ कई दिनों का राशन और जरूरी सामान भी लाया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अनिश्चितकाल तक डटे रहने के लिए तैयार हैं।

स्थिति पर नजर बनाए हुआ है पुलिस प्रशासन

उधर, पुलिस प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किए गए हैं ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। किसान संगठनों का दावा है कि आज हजारों किसान भोपाल पहुंचे हैं, जबकि कल इससे भी अधिक संख्या में किसानों के राजधानी पहुंचने की संभावना है। ऐसे में आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है।

इन मांगों को लेकर किसानों की पैदल यात्रा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मंगलवार को किसानों के बड़े आंदोलन का केंद्र बन गई। मूंग की 100 फीसदी सरकारी खरीदी, फसलों के उचित दाम और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर हजारों किसान सड़कों पर उतर आए।

संयुक्त किसान मोर्चा की ‘किसान क्रांति पैदल यात्रा’ जैसे ही भोपाल पहुंची, किसानों और पुलिस के बीच कई जगह टकराव की स्थिति बनी। किसानों ने एक के बाद एक बैरिकेडिंग तोड़ते हुए राजधानी में प्रवेश किया और मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने की कोशिश की। आंदोलन में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी।

https://youtu.be/V9ZY2bACkws?si=8RCvN7NSbl_kohOk

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां