दिग्विजय सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

शिक्षक अभ्यर्थियों के समर्थन में दिग्विजय सिंह; CM मोहन यादव को पत्र लिख 5,820 पदों पर मांगी नियुक्ति

Digvijaya Singh Letter To CM: उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2023 के अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे दिग्विजय सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 5,820 लंबित पदों पर जल्द नियुक्ति की मांग की।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

Digvijaya Singh Supports Teacher Candidates: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती (वर्ग-1) चयन परीक्षा 2023 के शेष चयनित अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति देने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर भर्ती की लंबित प्रक्रिया पर गंभीर चिंता जताई है।

दिग्विजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए कुल 8,721 पद विज्ञापित किए गए थे। पात्र अभ्यर्थियों के लिए चयन परीक्षा और मुख्य चयन प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।

अब तक सिर्फ 2,901 पदों पर नियुक्ति

दिग्विजय सिंह के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों में से अब तक केवल 2,901 पदों पर नियुक्तियां दी गई हैं। वहीं विज्ञापित कुल पदों में से 5,820 पद अभी भी रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया शुरू हुए करीब तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन चयन प्रक्रिया पूरी करने वाले हजारों अभ्यर्थी अब भी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। सिंह ने इसे युवाओं के भविष्य और उनके मनोबल से जुड़ा गंभीर विषय बताया।

चयनित अभ्यर्थी आंदोलनरत, पदवृद्धि की भी मांग

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती वर्ग-1 के सैकड़ों चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों की ओर से रोस्टर में पदवृद्धि की मांग भी की जा रही है। सिंह ने उनकी मांगों को उचित बताते हुए समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जब अभ्यर्थियों ने सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता पूरी कर चयन परीक्षा में सफलता हासिल कर ली है, तो उन्हें नियुक्ति से वंचित रखना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी सवाल उठाए।

शिक्षक दिवस से पहले नियुक्ति की मांग

दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आग्रह किया है कि 5 सितंबर 2026 यानी शिक्षक दिवस से पहले सभी 5,820 लंबित पदों पर नियुक्ति को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिक्षक दिवस तक नियुक्तियां नहीं दी गईं तो चयनित अभ्यर्थी 5 सितंबर से 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। सिंह ने कहा कि चयनित भावी शिक्षकों को शिक्षक दिवस से पहले नियुक्ति देना सरकार की युवाओं और शिक्षा व्यवस्था के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक होगा।

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा