मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा  (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

MP DA Hike: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, छठवें वेतनमान वालों का डीए 5% बढ़ा

MP Government Employees DA Hike: मध्य प्रदेश के 50 हजार से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिला बड़ा तोहफा, एमपी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता और राहत, नवंबर की सैलरी में मिलेगा लाभ।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • मध्य प्रदेश सरकार ने चौथे, पांचवें और छठवें वेतनमान के कर्मचारियों का DA बढ़ाया।

  • चौथे वेतनमान में 20% और पांचवें-छठवें वेतनमान में 5-5% की बढ़ोतरी।

  • बढ़े हुए डीए का नकद लाभ नवंबर की सैलरी में मिलेगा।

  • जनवरी से सितंबर 2026 तक का एरियर तीन किस्तों में दिया जाएगा।

Madhya Pradesh DA Hike: मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी की है। सरकार ने चौथे वेतनमान के कर्मचारियों के डीए में 20 प्रतिशत अंक और पांचवें व छठवें वेतनमान के कर्मचारियों के डीए में 5-5 प्रतिशत अंक की वृद्धि की है।

वहीं, नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स की महंगाई राहत भी बढ़ाई गई है। इस फैसले से प्रदेश के करीब 35 हजार कर्मचारी और 18 हजार से अधिक पेंशनर्स यानी कुल 53 हजार से ज्यादा लोग लाभान्वित होंगे। सातवें वेतनमान के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सरकार पहले ही बढ़ा चुकी है।

नवंबर की सैलरी में मिलेगा बढ़े हुए डीए का लाभ

वित्त विभाग के आदेश के मुताबिक, चौथे वेतनमान के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 1465 प्रतिशत से बढ़ाकर 1485 प्रतिशत कर दिया गया है। पांचवें वेतनमान में डीए 323 प्रतिशत से बढ़ाकर 328 प्रतिशत और छठवें वेतनमान में 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत किया गया है। ये नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी। कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद लाभ नवंबर की सैलरी में मिलेगा। वहीं, जनवरी से सितंबर 2026 तक की अवधि का एरियर नवंबर, दिसंबर और जनवरी में तीन किस्तों में दिया जाएगा।

रिटायर और मृत कर्मचारियों के परिवारों को भी मिलेगा एरियर

मध्य प्रदेश सरकार के आदेश के अनुसार, जनवरी से सितंबर 2026 के बीच सेवानिवृत्त हुए या जिन कर्मचारियों की मृत्यु हो गई, उन्हें एरियर की राशि एकमुश्त दी जाएगी। इसके अलावा सरकार के उपक्रमों, निगमों, मंडलों और अनुदान प्राप्त संस्थाओं से प्रतिनियुक्ति पर आए चौथे और पांचवें वेतनमान के कर्मचारियों को भी बढ़े हुए डीए का लाभ मिलेगा।

नगरीय निकायों के पेंशनर्स की महंगाई राहत भी बढ़ी

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी वृद्धि की है। छठवें वेतनमान के पेंशनर्स की डीआर में 5 प्रतिशत अंक और सातवें वेतनमान के पेंशनर्स की डीआर में 2 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी की गई है। यह वृद्धि 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। बढ़ी हुई महंगाई राहत मूल पेंशन के साथ 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पेंशनर्स को मिलने वाली अतिरिक्त पेंशन पर भी लागू होगी।

परिवार पेंशन पाने वालों के लिए सरकार ने रखी शर्त

सरकारी आदेश में परिवार पेंशन पर महंगाई राहत को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की गई है। पति या पत्नी की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले व्यक्ति को परिवार पेंशन पर डीआर का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, यदि पति या पत्नी की मृत्यु के समय संबंधित व्यक्ति पहले से सरकारी सेवा में कार्यरत था, तो उसे मिलने वाली परिवार पेंशन पर महंगाई राहत की पात्रता रहेगी। इस फैसले से हजारों कर्मचारियों और पेंशनर्स को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट