मेट्रो में सफर करते सीएम मोहन यादव (फोटो सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

मेट्रो में सफर कर मोहन यादव ने दिया ग्रीन मोबिलिटी का संदेश, दिल्ली एयरपोर्ट से शिवाजी स्टेडियम तक की यात्रा

Mukhyamantri Sugam Parivahan Yojana: सीएम मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में सफर कर ग्रीन मोबिलिटी का संदेश दिया। मध्य प्रदेश में जल्द मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा और मेट्रो विस्तार की घोषणा की गई।

प्रीतेश जैन

CM Mohan Yadav Metro Ride: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान दिल्ली मेट्रो में सफर कर ‘ग्रीन मोबिलिटी’ का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने दिल्ली एयरपोर्ट से शिवाजी स्टेडियम तक एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो यात्रा की और आम नागरिकों से संवाद कर सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के दौर में मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन साधन न केवल समय की बचत करते हैं, बल्कि ईंधन की खपत और प्रदूषण को भी कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर के शहर पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम को प्राथमिकता दे रहे हैं।

मेट्रो में यात्रियों से बात भी की

यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मेट्रो में मौजूद यात्रियों से बातचीत भी की और उनसे ट्रैफिक जाम तथा बढ़ते कार्बन उत्सर्जन जैसे मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना ही सतत विकास और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में सबसे बड़ा कदम है।

CM ने की दिल्ली मेट्रो की तारीफ

मुख्यमंत्री ने दिल्ली मेट्रो की सेवाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि समयबद्ध संचालन, स्वच्छता और आधुनिक सुविधाओं के मामले में दिल्ली मेट्रो देश ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए एक आदर्श उदाहरण है। ऐसी सुविधाओं का विस्तार अन्य राज्यों में भी किया जाना चाहिए।

MP में शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

इसी दौरान मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के लिए दो महत्वपूर्ण योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में जल्द ही “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” शुरू की जाएगी, जिसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संगठित और सुरक्षित बस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को सुलभ और किफायती परिवहन सुविधा प्रदान करना है।

भोपाल मेट्रो का विस्तार तेजी से जारी

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि भोपाल मेट्रो सेवा का विस्तार तेजी से किया जा रहा है और इंदौर व भोपाल दोनों शहरों में मेट्रो नेटवर्क को आगे बढ़ाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश में आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और डिजिटल ट्रैकिंग आधारित परिवहन व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिससे नागरिकों को बेहतर यात्रा अनुभव मिल सकेगा।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी बोले- हम किसी के विरुद्ध नहीं, लेकिन बदलाव जरूरी

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?