मोहन यादव कैबिनेट  (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

MP Cabinet Meeting: संपन्न हुई कैबिनेट बैठक, 1800 गांवों में पूर्ण विद्युतीकरण का लिया गया फैसला

Village Electrification Madhya Pradesh: मोहन यादव कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले, साल 2027 युवा वर्ष घोषित, साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा। 1800 से ज्यादा गांवों में पूर्ण विद्युतीकरण को मंजूरी।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • राजधानी भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक।

  • वर्ष 2027 को युवा वर्ष के तौर पर मनाया जाएगा।

  • 20 से ज्यादा घरों के 1800 गांवों में पूर्ण विद्युतीकरण करने का लिया गया फैसला।

Madhya Pradesh Cabinet Meeting Decisions: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक समाप्त हो चुकी है। इस बैठक में लिए फैसलों की जानकारी चैतन्य कश्यप ने दी। चैतन्य कश्यप ने बताया कि मध्य प्रदेश में युवाओं, खेल, औद्योगिक विकास, ऊर्जा और धार्मिक पर्यटन से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2027 को युवा वर्ष के तौर पर मना रही है। वंही दूसरी तरफ एमपी लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं अब साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। साथ ही प्रदेश के 1800 से ज्यादा गांवों में पूर्ण विद्युतीकरण करने का निर्णय लिया गया है।

भोपाल में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का हुआ लोकार्पण

चैतन्य कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि राजधानी भोपाल में इंटरनेशनल लेवल के स्टेडियम का लोकार्पण किया गया। करीब एक हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए इस स्टेडियम में हॉकी समेत अन्य खेलों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कॉम्पिटिशन आयोजित जाएंगे। वर्तमान में

2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाएगी सरकार

राज्य सरकार साल 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं के बेहतर से बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा साल में दो बार आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जिसके चलते ही परीक्षा कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। इस निर्णय से प्रदेश के हजारों प्रतियोगी परीक्षार्थियों को तैयारी के लिए ज्यादा अवसर मिल सकेंगे।

टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग डेवलपमेंट का प्लान

ग्वालियर शहर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग विकसित किया जा रहा है। जुलाई में इस संबंध में हुई चर्चा के बाद केंद्र सरकार के माध्यम से टेलीकॉम जोन बनाने की दिशा में काम आगे बढ़ा है। इसके पहले चरण में 25 उद्योगपतियों को जमीन के अलॉटमेंट लेटर भी दिए गए हैं। इसके अलावा दूसरे चरण में 40 अन्य उद्योगपतियों को भी जमीन आवंटन के पत्र दिए जाएंगे।

एक हजार से ज्यादा गांवों में होगा पूर्ण विद्युतीकरण

ऊर्जा क्षेत्र में मध्य प्रदेश में सरकार ने बीस से अधिक घरों वाले ग्रामों को चिह्नित किया है। ऐसे 1800 से अधिक गांवों में पूर्ण विद्युतीकरण किया जाएगा। वहीं, ओंकारेश्वर स्थित एकात्म धाम की निरंतरता से जुड़े प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की है।

West Bengal Name Change: अब 'पश्चिम बंगाल' होगा 'पश्चिम बंग', CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

PM Modi एशिया के दूसरे सबसे ताकतवर नेता, दुनिया ने माना भारत का लोहा; चीन की बादशाहत पर मंडराने लगा खतरा?

भारत से इन 3 पड़ोसी देशों के लिए चलती हैं ट्रेनें, जानें बांग्लादेश-पाकिस्तान को जाती हैं कितनी रेलगाड़ियां

कौन है एशिया का बॉस? भारत-चीन के बीच कम हुआ पावर गैप, आर्थिक चुनौतियों के बावजूद PM मोदी का दमदार प्रदर्शन

2002 गोधरा कांड में अब तक कितने दोषियों को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत? जानें 2011 से अब तक की पूरी टाइमलाइन