बर्ड फ्लू की स्वदेशी वैक्सीन मात्र 1 से 2 रुपए में सोर्स: सोशल मीडिया
भोपाल

अब मुर्गियों के लिए बर्ड फ्लू की स्वदेशी वैक्सीन मात्र 1 से 2 रुपए में, 6 महीने के लिए मिलेगी वायरस से सुरक्षा

H5N1 Virus Launched: अब मुर्गियों में बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन महज 1 से 2 रुपए में मिलेगी। इस वैक्सीन से मुर्गियों को 6 महीने के लिए एच5एन1 वायरस से लड़ने में मदद मिलेगी।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • बर्ड फ्लू की स्वदेशी वैक्सीन मात्र 1 से 2 रुपए में मिलेगी

  • एच5एन1 वायरस से लड़ने में सक्षम स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च

  • मुर्गियों को 6 महीने तक सुरक्षा मिलने की संभावना

Influenza A virus subtype H5N1: भोपाल के आईसीएआर- राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान (निह्साद) के वैज्ञानिकों ने बर्ड फ्लू के लिए एच5एन1 वायरस से लड़ने में सक्षम एक सफल वैक्सीन तैयार कर ली है जिसकी कीमत महज 1 से 2 रुपए बताई जा रही है।

मुर्गियों में होने वाले बर्ड फ्लू से कई बार मुर्गियों की जानें भी चली जाती हैं। ऐसे में अब वैज्ञानिकों ने भारत की पहली स्वदेशी वैक्सीन तैयार करली है जो मुर्गियों को एच5एन1 वायरस से लड़ने में मदद करेगी।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया लोकार्पण

इस स्वदेशी वैक्सीन का भोपाल में लोकार्पण किया गया। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल में इस वैक्सीन का लोकार्पण किया। इस वैक्सीन की मदद से मुर्गियों को 6 महीने तक सुरक्षा मिलने की संभावना जताई गई है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस वैक्सीन की खुराक की कीमत बेहद कम मात्र 1-2 रुपए रखे गए हैं। इतना ही नहीं इस वैक्सीन से मुर्गियों में 6 महीने तक सुरक्षा की संभावना है।

वैक्सीन को जल्द बाजार में लाने के निर्देश

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैक्सीन के लोकार्पण के दौरान इसे जल्द बाजार में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने घोषणा की कि निह्साद में जल्द ही 300 करोड़ रुपये की लागत से बीएस-4 लैब भी बनाई जाएगी।

शिवराज सिंह चौहान ने वैक्सीन को जल्द बाजार में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने घोषणा की कि निह्साद में जल्द ही 300 करोड़ रुपये की लागत से बीएस-4 लैब भी बनाई जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान वैक्सीन बनाने वाली टीम के 8 वैज्ञानिकों को सम्मानित भी किया गया। बता दें कि इस वैक्सीन को बनाने का काम सितंबर 2025 में शुरू हुआ था। भोपाल के आइसीएआर-निह्साद में आठ विज्ञानियों की टीम ने निदेशक डॉ. अनिकेत सान्याल के मार्गदर्शन और विज्ञानी डॉ. एस. नागराजन के नेतृत्व में वैक्सीन तैयार की।

ICAR के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट के अनुसार एच5एन1 वायरस के घातक वैरिएंट क्लेड 2.3.2.1ए के लिए ये विश्व की पहली वैक्सीन है। इससे पोल्ट्री फार्मों में बड़े पैमाने पर होने वाले नुकसान को रोका जा सकेगा। अभी तक इस बीमारी का प्रकोप होते ही सभी मुर्गियों को मारना पड़ता था।

Shivangi Singh Tilak Photos: शिवांगी के तिलक में क्या-क्या हुआ खास? देखें समारोह की वायरल तस्वीरें

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP क्यों हारी? जानें 5 बहुत बड़े कारण; 20 मंत्री नहीं बचा पाए अपना गढ़

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, छात्रों से की खास बातचीत

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण, समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

फिल्म धुरंधर से बिल्कुल अलग है दाऊद इब्राहिम की असली जिंदगी? पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने किए कई बड़े दावे