Twisha Sharma Death Case: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा केस में अग्रिम जमानत लेने वाली सास गिरीबाला सिंह बेल की शर्तों का पालन नहीं कर रही है। पुलिस गिरीबाल को अब तक 3 नोटिस भेज चुकी है, लेकिन वह अब तक बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची है।
थाने पहुंचकर बयान दर्ज कराने के लिए भेजे गए तीन नोटिसों को लेकर डीसीपी जोन-2 ने बताया कि गिरीबाला को नोटिस भेजे गए हैं, लेकिन उनका पालन नहीं किया गया है। ट्विशा शर्मा डेथ केस में FIR दर्ज होने के बाद गिरीबाला सिंह ने भोपाल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई थी। इस पर कोर्ट ने उन इस शर्त के साथ जमानत दी थी कि वह जांच में सहयोग करेंगी, लेकिन अब गिरीबाला इस आदेश का पालन नहीं कर रही हैं।
इधर गिरीबाला सिंह ने गुरुवार को कोर्ट में एक आवेदन लगाया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर के सीसीटीवी कैमरों का मेंटेनेंस नहीं हो पाया था। इसी वजह से फुटेज में 2 दिन, 2 घंटे और 20 मिनट की देरी दिख रही है। गिरीबाला ने आवेदन में ये भी कहा है कि उनके मकान में सीसीटीवी कैमरे लगाने वाली कंपनी वाणी ब्रदर्स के टेक्नीशियन रोहित विश्वकर्मा ने घटना के बाद डीवीआर पुलिस को दिए थे। 12 मई को ट्विशा की मौत के बाद गिरीबाला ने रोहित को फोन किया था और दोनों के बीच करीब 12 सेकंड तक बातचीत हुई थी।
ट्विशा शर्मा के शरीर को लंबे समय तक सुरक्षित रखने को लेकर परिजन और पुलिस आमने-सामने आ गए हैं। डीसीपी जोन-2 के मुताबिक शव को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए -80 डिग्री तापमान जरूरी होता है, लेकिन भोपाल में ऐसी सुविधा नहीं है।
ये भी पढ़ें : MP Weather Update: नौतपा से पहले ही भट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश, आज कई जिलों में लू का रेड अलर्ट
इधर ट्विशा के पिता नवनिधि सर्मा का कहना है कि पुलिस पैनिक क्रिएट करना चाहती है, ताकि हम बॉडी लेकर चले जाएं। -80 डिग्री की जरूरत तब होती है, जब बॉडी में खून हो। पोस्टमॉर्टम के दौरान शरीर का सारा खून निकल जाता है। अब बॉडी को सुरक्षित रखने के लिए -4 डिग्री तापमान काफी है।