IAS अधिकारी की हत्या के मामले में केयरटेकर पर 50 हजार का इनाम घोषित फोटो सोर्स- नवभारत
भोपाल

भोपाल का रिटायर्ड IAS हत्याकांड: केयरटेकर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित, 5 राज्यों में पुलिस की दबिश

Bhopal Crime News : भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या के बाद फरार केयरटेकर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित हुआ है। पुलिस की 12 टीमें 5 राज्यों में आरोपी की तलाश कर रही हैं।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Bhopal Retired IAS Murder : भोपाल के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद उनका केयरटेकर वरुण कुमार फरार है, जिसे पुलिस इस हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध मान रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस की 12 टीमें आरोपी की तलाश में मध्यप्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में दबिश दे रही हैं।

वरुण कुमार की तलाश के लिए पुलिस की करीब एक दर्जन टीमें अलग-अलग स्थानों पर भेजी गई हैं। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों और उसके रिश्तेदारों के यहां भी छापेमारी कर रही है। पटियाला समेत अन्य स्थानों पर उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ और तलाशी अभियान के जरिए आरोपी के बारे में अहम सुराग मिल सकते हैं।

CCTV से दिल्ली जाने का सुराग

पुलिस की तकनीकी टीम आरोपी के मोबाइल और अन्य डिजिटल फुटप्रिंट की जांच कर रही है। घटनास्थल से निकलने के बाद उसके संभावित रास्तों के CCTV फुटेज खंगाले गए। जांच में सामने आया कि वारदात के बाद वरुण भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचा था। इसके बाद उसने ट्रेन पकड़ी और दिल्ली की ओर रवाना हो गया। पुलिस अब रेलवे स्टेशन और रास्ते में लगे CCTV कैमरों के फुटेज के आधार पर उसकी तलाश आगे बढ़ा रही है।

घर में लूटपाट के भी मिले संकेत

वारदात के बाद पुलिस को घर में लूटपाट के संकेत मिले हैं। राकेश अग्रवाल का शव कमरे में जमीन पर पड़ा मिला था और उनके गले पर धारदार हथियार से किए गए गहरे वार के निशान थे। घर की अलमारी के ताले टूटे हुए मिले, जिससे पुलिस हत्या के साथ लूटपाट के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस फरार केयरटेकर की भूमिका और वारदात के पीछे के मकसद की पड़ताल कर रही है।

LPG पाइप निकालकर घर में गैस भरने की कोशिश

जांच में सामने आया कि किचन में LPG सिलेंडर का पाइप निकाल दिया गया था। इससे गैस पूरे घर में फैल गई थी। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह आशंका सामने आई है कि हत्या और लूटपाट के बाद घर में आग लगाकर सबूत मिटाने की साजिश रची गई थी। हालांकि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरी साजिश की तस्वीर स्पष्ट करेगी।

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश

भोपाल पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए मोबाइल लोकेशन, डिजिटल फुटप्रिंट और CCTV फुटेज समेत तमाम तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। पांच राज्यों में एक साथ दबिश देकर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का फोकस उसके दिल्ली की ओर जाने के संभावित रास्तों और वहां मौजूद ठिकानों पर भी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस ने उसकी सूचना देने या पकड़वाने में मदद के लिए 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

TMC छोड़ BJP में शामिल हुईं अभिनेत्री कोयल मल्लिक को मिला बड़ा इनाम, पश्चिम बंगाल से मिला राज्यसभा का टिकट

नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, क्या UP में बदल रहा ट्रेंड?

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा

कोलकाता में मनाया जाएगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस, Gen-Z के लिए विशेष सेगमेंट; शेड्यूल जारी

अगर डॉलर के मुकाबले 99 तक गिरा रुपया, तो महंगा होगा पेट्रोल, पढ़ाई और विदेशी यात्रा, जानें किसको होगा लाभ