पूर्व मंत्री पीसी शर्मा (सोर्स- नवभारत लाइव)
भोपाल

भोपाल: 31 घंटे से उपवास पर पूर्व मंत्री PC शर्मा, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; मास्टर प्लान लागू करने की रखी मांग

PC Sharma Protest Bhopal: भोपाल के लंबित मास्टर प्लान पर गरमाई सियासत, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा रोशनपुरा चौराहे पर 31 घंटे के उपवास पर बैठे, कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।

शिवम दत्त तिवारी, सजल रघुवंशी

Bhopal PC Sharma Protest Over Masterplan: राजधानी भोपाल के लंबित मास्टर प्लान को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा रोशनपुरा चौराहे पर 31 घंटे के उपवास पर बैठे हैं। कांग्रेस की मांग है कि भोपाल का मास्टर प्लान जल्द से जल्द लागू किया जाए।

कांग्रेस का आरोप है कि लंबे समय से मास्टर प्लान लंबित होने के कारण राजधानी के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले प्रभावित हो रहे हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि शहर के बढ़ते विस्तार और बदलती जरूरतों को देखते हुए नए मास्टर प्लान को अब और टाला नहीं जाना चाहिए।

'अब कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी'

आंदोलन के दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने सरकार को लेकर तीखे तेवर दिखाए। कार्यकर्ता ने कहा कि अब कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मास्टर प्लान लागू करने को लेकर सरकार ने जल्द फैसला नहीं लिया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता सत्ताधारी दल के नेताओं और जनप्रतिनिधियों के घर-घर जाकर विरोध दर्ज कराएंगे।

"ढोल-नगाड़े बाजाकर सत्ताधारी पार्टी के नेतओं को जगाया जाएगा"

कार्यकर्ता ने कहा कि कुछ समय बाद देर रात ढोल-नगाड़े बजाकर सत्ताधारी पार्टी के नेताओं और जनप्रतिनिधियों को नींद से जगाया जाएगा और जब तक राजधानी भोपाल का मास्टर प्लान लागू नहीं होता, तब तक उन्हें चैन से सोने नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता के इस बयान के बाद आंदोलन के और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, यह बयान फिलहाल कार्यकर्ता की ओर से दी गई राजनीतिक चेतावनी है और पार्टी के आधिकारिक कार्यक्रम या निर्णय के रूप में इसकी पुष्टि अलग से की जानी बाकी है।

मास्टर प्लान बना सियासी मुद्दा

भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर निशाना साध रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि मास्टर प्लान लागू होने से शहर के विकास को स्पष्ट दिशा मिलेगी और आवासीय, व्यावसायिक तथा अन्य गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सकेगा। पीसी शर्मा के 31 घंटे के उपवास के जरिए कांग्रेस पार्टी अब इस मुद्दे को राजधानी की सियासत के केंद्र में लाने की कोशिश कर रही है। आंदोलन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी भी लगातार बढ़ रही है।

BRICS Summit 2026 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात