भोपाल में नीट री-एग्जाम (सोर्स- नवभारत लाइव) 
भोपाल

भोपाल में NEET री-एग्जाम: 32 केंद्रों पर 13 हजार से अधिक छात्र दे रहे हैं परीक्षा; सुरक्षा अभेद्य

Neet UG Re-Exam In Bhopal: भोपाल के 32 केंद्रों पर आज NEET री-एग्जाम, 13,724 छात्र होंगे शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मेट्रो कार्य के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी।

सजल रघुवंशी

Bhopal NEET Re-Exam: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) की री-एग्जाम रविवार को राजधानी भोपाल के 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 13,724 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए), जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। पेपर लीक विवाद के बाद आयोजित हो रही इस परीक्षा पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।

परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों की एंट्री सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है। NTA के निर्देशानुसार दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वह समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और अपने साथ एडमिट कार्ड तथा वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य रखें।

दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा अतिरिक्त समय

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। नियमानुसार उन्हें परीक्षा पूरी करने के लिए अतिरिक्त 65 मिनट का समय दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर दिव्यांग उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं, जिससे वह बिना किसी परेशानी के परीक्षा में शामिल हो सकें।

मेट्रो निर्माण के कारण ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

भोपाल में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें, ताकि जाम की स्थिति में परीक्षा केंद्र पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अफवाहों से दूर रहने की अपील

पेपर लीक विवाद के बाद आयोजित हो रही री-एग्जाम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रखी गई है। परीक्षा केंद्रों पर बहुस्तरीय जांच, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

Monsoon Update: मानसून की वापसी के बीच बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

UNGA के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, वैश्विक शांति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया