थाने में मौजूद ट्विशा के परिजन (फोटो सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई रिटायर्ड जज की बहू की मौत, हत्या या आत्महत्या में उलझा केस?

Retired Judge Daughter in law Death: राजधानी भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

प्रीतेश जैन

Bhopal News: भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रिटायर्ड महिला जज की बहू की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को मृतका ट्विशा शर्मा के मायके पक्ष के लोग महिला थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस पर FIR दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

31 वर्षीय ट्विशा शर्मा ने 13-14 मई की दरमियानी रात कथित तौर पर अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। ट्विशा की शादी करीब एक साल पहले भोपाल निवासी वकील सामर्थ सिंह से हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

ट्विशा ने की थी प्रताड़ना की शिकायत

मायके पक्ष का दावा है कि ट्विशा गर्भवती थी और मौत से कुछ देर पहले उसने अपनी मां और भाई को फोन कर प्रताड़ना की जानकारी दी थी। परिजनों के मुताबिक उसने कहा था कि वह अब और प्रताड़ना सहन नहीं कर सकती। बताया जा रहा है कि उसने नोएडा लौटने के लिए ट्रेन टिकट भी बुक कर लिया था।

बेरोजगारी की लेकर दिए जाते थे ताने

मृतका के भाई, जो भारतीय सेना में मेजर बताए जा रहे हैं, ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि ट्विशा पर बच्चा पैदा करने का दबाव बनाया जा रहा था और उसे बेरोजगारी व गर्भावस्था को लेकर ताने दिए जाते थे।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

इधर महिला थाना पहुंचकर परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस मामला दर्ज करने में देरी कर रही है। वहीं महिला थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद ही FIR दर्ज की जाएगी। पुलिस फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर जांच कर रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने की भी जानकारी सामने आई है।

सुनियोजित हत्या का आरोप

मामले में मायका पक्ष इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच और ससुराल पक्ष पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहा है। वहीं ससुराल पक्ष का दावा है कि ट्विशा मानसिक तनाव में थी और उसका इलाज चल रहा था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच करने की बात कह रही है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप