राजा भोज एयरपोर्ट फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

भोपाल में हार्ड लैंडिंग के बाद इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट कैंसिल, विमान से शिवराज सिंह चौहान जाने वाले थे दिल्ली

IndiGo Hard Landing : भोपाल एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग के बाद इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। तकनीकी जांच में विमान उड़ान के लिए अनुपयुक्त मिला। खराबी का विस्तृत विवरण सामने नहीं आया।

प्रीतेश जैन

Highlights:

  • भोपाल एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग के बाद इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट रद्द।

  • तकनीकी जांच में विमान उड़ान के लिए अनुपयुक्त मिला।

  • शिवराज सिंह चौहान भी इसी फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले थे।

  • विमान में सामने आई तकनीकी समस्या का विस्तृत विवरण सार्वजनिक नहीं।

Bhopal Indigo Flight Cancelled : भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर मंगलवार को दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग के बाद विमान को तकनीकी जांच के लिए रोक दिया गया। जांच में विमान को उड़ान के लिए अनुपयुक्त पाया गया, जिसके बाद फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। तकनीकी जांच में सामने आई खराबी का विस्तृत ब्योरा फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है।

विमान के शाम 4:30 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होने की जानकारी दी गई थी। लेकिन हार्ड लैंडिंग के बाद जरूरी तकनीकी जांच पूरी होने और उड़ान की अनुमति नहीं मिलने के कारण इसे रद्द करना पड़ा। इस फैसले से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। यात्रियों को दूसरी उपलब्ध फ्लाइट से दिल्ली भेजने की व्यवस्था किए जाने की जानकारी है।

शिवराज सिंह चौहान भी जाने वाले थे दिल्ली

इस फ्लाइट से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के के भी दिल्ली जाने की जानकारी है। फ्लाइट कैंसिल होने से उनकी यात्रा योजना भी प्रभावित हुई हो सकती है। हालांकि, दोनों के आगे के यात्रा कार्यक्रम को लेकर अभी जानकारी नहीं मिली है।

हार्ड लैंडिंग के बाद क्यों होती है तकनीकी जांच?

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग का मतलब है कि विमान रनवे पर सामान्य से अधिक जोर के साथ उतरा। ऐसी स्थिति में विमान को अनिवार्य रूप से गंभीर नुकसान हुआ हो, यह जरूरी नहीं है। हालांकि, सुरक्षा प्रक्रिया के तहत पायलट की रिपोर्ट के बाद इंजीनियरिंग टीम विमान की जांच करती है। जरूरी परीक्षण और तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद ही विमान दोबारा उड़ान भर सकता है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट