विजयादशमी पर शिवराज सिंह चौहान बोले- बेटियों के खिलाफ अपराध और नशे को मिटाना ही असली रावण वध

Shivraj Singh Chouhan News : शिवराज सिंह चौहान ने विजयादशमी पर बेटियों के खिलाफ अपराध और नशे की प्रवृत्ति को खत्म करने का आह्वान किया। बोले, बुराइयों को मिटाना ही असली रावण वध है।
Shivraj Singh Chouhan shares a Vijayadashami message
शिवराज सिंह चौहान का मैसेजफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • शिवराज सिंह चौहान ने विजयादशमी पर समाज की बुराइयों को खत्म करने का आह्वान किया।

  • बेटियों के खिलाफ अपराध रोकने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

  • नशे को नाश की जड़ बताते हुए युवाओं को इससे बचाने का संदेश दिया।

  • भोपाल में वाहनों का पूजन कर देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

Shivraj Singh Chouhan Vijayadashami Message : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विजयादशमी पर बेटियों के खिलाफ अपराध और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को समाज की बड़ी बुराइयां बताते हुए इनके खात्मे का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रावण का पुतला जलाने के साथ ही समाज में मौजूद बुराइयों को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए। बेटियों के प्रति अपराध और नशे की प्रवृत्ति को मिटाना ही असल मायनों में रावण का वध है।

शिवराज सिंह चौहान ने विजयादशमी के अवसर पर एक रील के माध्यम से अपना संदेश साझा किया। उन्होंने बेटियों के साथ होने वाले दुराचार पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं मन को अत्यंत व्यथित करती हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि मां, बहन और बेटियों का सदैव सम्मान क्यों नहीं हो सकता? उनके मुताबिक, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकना समाज की जिम्मेदारी है।

नशे को बताया नाश की जड़

केंद्रीय मंत्री ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने नशे को नाश की जड़ बताते हुए कहा कि देश के बाहर की कई ताकतें भारत के युवाओं को कमजोर करने के लिए नशीले पदार्थ भेजने की साजिश रच रही हैं। उन्होंने समाज से नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया। उनके संदेश के मुताबिक, नशे जैसी बुराई को खत्म करना भी रावण के अंत के संकल्प का हिस्सा होना चाहिए।

वाहनों का पूजन कर दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

विजयादशमी के अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में वाहनों का पूजन किया। उन्होंने देशवासियों को विजय पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भगवान राम के आदर्शों पर चलने और हमेशा अच्छाई का साथ देने का संदेश दिया।

Shivraj Singh Chouhan shares a Vijayadashami message
दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा शुरू, 70 दिन में 950 किमी पैदल चलकर अयोध्या पहुंचेंगे

बुराइयों से दूर रहने का किया आह्वान

केंद्रीय मंत्री ने कामना की कि सभी लोग बुराइयों से दूर रहकर सुखी जीवन बिताएं और देश की प्रगति में अपना योगदान दें। उन्होंने विजयादशमी पर्व को केवल प्रतीकात्मक उत्सव तक सीमित न रखते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने के संकल्प से जोड़ने पर जोर दिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com