भोपाल में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

भोपाल में न्यूज की आड़ में 4 करोड़ की वसूली का आरोप, 3 कॉल सेंटर चलाती थीं 'सूर्यवंशी सिस्टर्स'

Fake Call Center : भोपाल में मीडिया की आड़ में कथित वसूली का मामला सामने आया है। नागपुर क्राइम ब्रांच की जांच में तीन कॉल सेंटर, 25 हजार सरपंच सचिवों को कॉल और 4 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • भोपाल में मीडिया की आड़ में कथित वसूली नेटवर्क चलाने का मामला सामने आया।

  • नागपुर क्राइम ब्रांच की जांच में मोनिका सूर्यवंशी और उनकी बहन की भूमिका सामने आने का दावा।

  • भोपाल में तीन फर्जी कॉल सेंटर संचालित किए जाने का आरोप।

  • करीब 25 हजार सरपंचों और पंचायत सचिवों को फोन किए जाने की बात जांच में सामने आई।

Bhopal News Fake Call Center Extortion Investigation : राजधानी भोपाल में अखबार और न्यूज चैनल की आड़ में कथित अवैध वसूली का नेटवर्क संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। नागपुर क्राइम ब्रांच की जांच में मोनिका सूर्यवंशी और उनकी बहन की भूमिका सामने आने का दावा किया गया है। जांच के मुताबिक दोनों बहनें भोपाल में तीन कॉल सेंटर संचालित कर रही थीं। इन कॉल सेंटरों के जरिए देश के अलग अलग हिस्सों में करीब 25 हजार सरपंचों और पंचायत सचिवों को निशाना बनाया गया।

आरोप है कि फोन पर खुद को मीडिया संस्थान से जुड़ा बताकर खबर प्रकाशित करने या भ्रष्टाचार की शिकायत सामने लाने का दबाव बनाया जाता था और इसके बाद विज्ञापन अथवा मामला रफा दफा करने के नाम पर रकम मांगी जाती थी। पुलिस जांच में मोनिका सूर्यवंशी के बैंक खातों में पिछले तीन साल के दौरान करीब 4 करोड़ रुपए का संदिग्ध लेनदेन भी सामने आया है।

नागपुर क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया नेटवर्क

इस कथित वसूली नेटवर्क का खुलासा नागपुर क्राइम ब्रांच की जांच के दौरान हुआ। पुलिस के मुताबिक मोनिका सूर्यवंशी और उनकी बहन भोपाल से तीन कॉल सेंटरों के जरिए ये गतिविधियां संचालित कर रही थीं। जांच में सामने आए बैंक खातों में पिछले तीन वर्षों के दौरान लगभग 4 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है। क्राइम ब्रांच अब इस रकम के स्रोत लेनदेन से जुड़े लोगों और संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि खातों में आई रकम किन लोगों से और किन परिस्थितियों में प्राप्त हुई थी।

अखबार और न्यूज चैनल का नाम लेकर करते थे फोन

जांच में सामने आए आरोपों के मुताबिक कॉल सेंटरों से ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों और पंचायतों से जुड़े अधिकारियों को फोन किए जाते थे। कॉल करने वाले खुद को किसी अखबार या न्यूज चैनल का प्रतिनिधि बताते थे। इसके बाद संबंधित सरपंच या पंचायत सचिव को उनके क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार अनियमितता या शिकायतों से जुड़ी खबर प्रकाशित करने की बात कहकर दबाव बनाया जाता था। आरोप है कि खबर रोकने मामला न उठाने या विज्ञापन देने के नाम पर उनसे रकम मांगी जाती थी। इस तरह मीडिया की पहचान और प्रतिष्ठा का इस्तेमाल कर लोगों को प्रभावित करने की कोशिश की जाती थी।

25 हजार सरपंच - सचिवों तक पहुंचने का दावा

क्राइम ब्रांच की जांच में करीब 25 हजार सरपंचों और पंचायत सचिवों को फोन किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि इन सभी लोगों से वसूली हुई थी या वे केवल कॉल के जरिए निशाने पर थे ये अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े कॉल रिकॉर्ड, संपर्कों और बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है। जांच के जरिए ये भी पता लगाया जा रहा है कि कथित गतिविधियों में कितने कर्मचारी शामिल थे और कॉल सेंटरों का संचालन किस स्तर पर किया जाता था।

कर्मचारियों और बैंक खातों की जांच जारी

नागपुर क्राइम ब्रांच अब कथित कॉल सेंटरों में काम करने वाले कर्मचारियों कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य बैंक खातों की पड़ताल कर रही है। जांच का उद्देश्य नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की पहचान करना और यह पता लगाना है कि संदिग्ध लेनदेन किन किन खातों के जरिए हुआ।

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे

रानी लक्ष्मीबाई: मातृशक्ति के साहस की वह गाथा, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

रिकोव वेंचर्स ने जुटाए 56.25 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र-कर्नाटक में रिसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार