आईएसबीटी बस स्टैंड से मेथाम्फेटामाइन ड्रग्स बरामद  (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई, महिला यात्री से 2.08 करोड़ की मेथाम्फेटामाइन ड्रग्स बरामद

Methamphetamine Seizure Bhopal: भोपाल में डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, आईएसबीटी बस स्टैंड पर दिल्ली से आ रही बस में सवार महिला यात्री से 2.08 करोड़ की मेथाम्फेटामाइन ड्रग्स बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई, महिला यात्री से 2.08 करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त।

  • दिल्ली से बेंगलुरु जा रही बस में पकड़ी गई महिला, पर्स की गुप्त जेबों में छिपाई थी ड्रग्स।

  • शुरुआती जांच में 2.604 किलो पदार्थ के मेथाम्फेटामाइन होने की पुष्टि का दावा।

  • NDPS एक्ट के तहत महिला गिरफ्तार, ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी DRI।

DRI Action Bhopal ISBT: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एक अंतरराज्यीय बस में सफर कर रही महिला यात्री को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से करीब 2.08 करोड़ रुपये कीमत का 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।

प्रारंभिक फील्ड टेस्ट में बरामद पदार्थ के मेथाम्फेटामाइन होने की पुष्टि होने का दावा किया गया है। कार्रवाई के बाद महिला को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल एजेंसी उससे पूछताछ कर तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

डीआरआई को मिला था ड्रग्स तस्करी का इनपुट

डीआरआई को एक महिला यात्री के जरिए अंतरराज्यीय बस से मादक पदार्थों की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। जानकारी के मुताबिक, महिला दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली बस में यात्रा कर रही थी। इनपुट मिलने के बाद एजेंसी की टीम ने मामले की निगरानी शुरू की और भोपाल में बस को रोककर कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद राजधानी भोपाल के इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) पर बस को रुकवाया गया। यहां संदिग्ध महिला यात्री को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान उसके सामान में छिपाकर रखा गया नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

बैग और पर्स की गुप्त जेब में छिपाई थी ड्रग्स

तलाशी के दौरान महिला के बैग की गुप्त जेब से 1,885 ग्राम नशीला पदार्थ मिला। इसके अलावा उसके पर्स में बनी गुप्त जेब से भी 719 ग्राम पदार्थ बरामद किया गया। इस तरह DRI ने कुल 2,604 ग्राम यानी 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। बरामद खेप की अनुमानित कीमत करीब 2.08 करोड़ रुपये बताई गई है। शुरुआती फील्ड टेस्ट में पदार्थ के मेथाम्फेटामाइन होने का दावा किया गया है। हालांकि, इसकी अंतिम पुष्टि के लिए आगे की जांच महत्वपूर्ण होगी।

एनडीपीएस एक्ट के तहत महिला गिरफ्तार

मादक पदार्थ की बरामदगी के बाद डीआरआई ने महिला यात्री को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस एक्ट) , 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला के पास प्रतिबंधित पदार्थ कहां से आया था और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी। जांच के दौरान तस्करी में महिला की भूमिका और खेप को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी जांच एजेंसी

डीआरआई की पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले के पीछे कोई संगठित तस्करी नेटवर्क सक्रिय है या नहीं। एजेंसी यह भी जांच रही है कि मादक पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी और इसे बेंगलुरु या किसी अन्य स्थान पर पहुंचाया जाना था। इसके अलावा तस्करी में अन्य लोगों की संभावित भूमिका और अंतरराज्यीय बसों के जरिए मादक पदार्थों की आवाजाही से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा सकती है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का CEC को नोटिस, बिना नाम लिए राहुल गांधी को फटकार

चुनाव आयोग के खिलाफ रण में सीएम विजय सेना की एंट्री! चेन्नई में इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल हुए

शब्द नेहा बोरा के.. विचारधारा राहुल गांधी की, प्रदीप भंडारी ने बांग्लादेश मॉडल अपनाने का लगाया आरोप

धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म बदलकर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण पर झटका

NSUI Protest: दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में केस दर्ज, अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो FIR