ग्राउंड से शिवम तिवारी की रिपोर्ट फोटो सोर्स - नवभारत
भोपाल

भोपाल में गोवंश के अवशेष मिलने पर बजरंग दल का चक्काजाम, आरोपियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की मांग

Bajrang Dal Protest in Bhopal :भोपाल में गोवंश के अवशेष मिलने के दावे के बाद बजरंग दल ने चक्काजाम किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की मांग की।

शिवम दत्त तिवारी, शाजेब खान

Bhopal Cow Slaughter Protest : राजधानी भोपाल में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कथित गौ हत्या के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शब्बन चौराहे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ता आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भोपाल में लगातार गौ हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं लेकिन इन पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।

जिन्सी चौराहे के पास मिले गोवंश के अवशेष

जानकारी के मुताबिक, बीती रात सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के जिन्सी चौराहे के पास पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने मौके पर 5 से 6 गोवंशों के अवशेष मिलने का दावा किया है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कार्यकर्ताओं ने हथियारों से हमले का लगाया आरोप

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गोवंश वध रोकने के लिए मौके पर पहुंचने के दौरान उन पर हथियारों से हमला किया गया। हालांकि, पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में हमले का उल्लेख नहीं होने की बात सामने आई है। ऐसे में इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

कार्यकर्ताओं का यह भी दावा है कि घटना में कथित रूप से शामिल आरोपी पहले भी इस तरह के मामलों में संलिप्त रहे हैं और उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इन दावों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

आरोपियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं की मांग है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोपियों के अवैध निर्माणों को बुलडोजर से हटाने की मांग भी उठाई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि गौवंश से जुड़े अपराधों में केवल गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है बल्कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पहले भी गौवंश के मुद्दे पर हो चुका है प्रदर्शन

भोपाल शहर में इससे पहले भी गोवंश वध और कथित गोमांस तस्करी के मामलों को लेकर बजरंग दल और अन्य हिंदूवादी संगठन प्रदर्शन कर चुके हैं। अगस्त 2025 में अशोका गार्डन क्षेत्र में भी चक्काजाम किया गया था। उस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग उठाई थी। फिलहाल ताजा मामले में पुलिस जांच आरोपियों की गिरफ्तारी और प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल