भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा  (फोटो- सोशल मीडिया)
भोपाल

भोपाल में 4 नवंबर को BJP की विशाल पदयात्रा, राजनाथ सिंह की जगह जेपी नड्डा करेंगे शुभारंभ, तैयारियां तेज

Loktantra Bachao Arajakta Hatao Padayatra Bhopal: BJP की पदयात्रा में बड़ा बदलाव, राजनाथ सिंह की जगह जेपी नड्डा करेंगे शुभारंभ। सीएम मोहन यादव और दिग्गजों की मौजूदगी में अटल पथ से निकलेगी यात्रा।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • भोपाल में 4 नवंबर को BJP की विशाल पदयात्रा।

  • राजनाथ सिंह की जगह जेपी नड्डा करेंगे शुभारंभ।

  • CM मोहन यादव और BJP प्रदेश अध्यक्ष भी होंगे शामिल।

  • रविन्द्र यति के नेतृत्व में तैयारियों को लेकर बैठकें।

BJP Padayatra In Bhopal: भोपाल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कल यानी 4 नवंबर 2026 को लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के तहत विशाल पदयात्रा होने वाली है। इस पदयात्रा को लेकर प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

इस पदयात्रा में पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होने की खबर सामने आई थी, लेकिन अब राजनाथ सिंह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पदयात्रा का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को दिनभर भाजपा कार्यालय से लेकर निर्धारित आयोजन स्थल तक तैयारियों का दौर चलता रहा।

राजनाथ सिंह की जगह जेपी नड्डा आएंगे भोपाल

पदयात्रा को लेकर पहले राजनाथ सिंह के राजधानी भोपाल आने की जानकारी सामने आई थी। हालांकि, कार्यक्रम में अब बदलाव किया गया और उनकी जगह जेपी नड्डा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश सरकार के मंत्रियों और वरिष्ठ संगठन पदाधिकारियों की मौजूदगी में पदयात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस बदलाव के बाद कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

रविन्द्र यति के नेतृत्व में बैठकों का दौर

भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति के नेतृत्व में मंगलवार को जिला पदाधिकारियों, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की टीमों, कार्यक्रम प्रभारियों और सोशल मीडिया टीमों की अलग-अलग बैठकें हुईं। इन बैठकों में पदयात्रा की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। रविन्द्र यति ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और संगठनात्मक एकजुटता के साथ काम करने की अपील की।

सांसद-विधायकों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

तैयारियों के तहत भोपाल सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति और महापौर मालती राय ने अटल पथ स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वहीं, मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद आलोक शर्मा ने जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें पदयात्रा में शामिल होने का आग्रह किया।

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!