मधु शिवनानी लापता पोस्टर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

'विदेश में हैं, जल्द लौटेंगी...', भोपाल में BJP पार्षद के लापता वाले पोस्टर से मचा हड़कंप; परिवार ने बताया सच

Bhopal News: भाजपा पार्षद मधु शिवनानी के लापता वाले पोस्टर को लेकर हड़कंप मच गया है, उनके पति ने बताया कि वह विदेश में हैं। इस मामले में राजनीतिक साजिश की आशंका भी जताई जा रही है।

शिवम दत्त तिवारी

Bhopal Ward 61 Councilor Madhu Shivnani Missing Pamphlets: राजधानी भोपाल में वार्ड-61 की बीजेपी पार्षद मधु शिवनानी को लेकर शुक्रवार सुबह अचानक सनसनी फैल गई, जब इलाके में उनके “लापता” होने के पम्पलेट्स बांटे गए। इन पर्चों में पार्षद की जानकारी देने वाले को ₹5000 इनाम देने की बात लिखी गई थी।

बांटे गए पम्पलेट में पार्षद को बीते 3 महीने से 'लापता' बताया गया है, साथ ही सूचना देने वाले को 5 हजार रुपये देने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा कुछ फर्जी दस्तावेज बनाने के भी आरोप लगे हैं। यह पम्पलेट्स अखबारों के अंदर रखकर वार्ड में बांटे गए, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई।

परिवार ने बताया सच

पार्षद के पति संजय शिवनानी ने पूरे मामले को अफवाह करार दिया। उन्होंने बताया कि- मधु शिवनानी 'लापता' नहीं हैं, वे फिलहाल नीदरलैंड में अपने बेटे के पास हैं। फरवरी में पोते के जन्म के बाद वहां गई थीं, स्वास्थ्य कारणों और फ्लाइट री-शेड्यूलिंग की वजह से वापस नहीं आ पाईं। परिवार के मुताबिक, वह जल्द ही भोपाल लौटेंगी। परिवार ने साफ कहा कि पम्पलेट किसने बंटवाए, इसकी जानकारी नहीं है पार्षद के लौटने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

नीदरलैंड में हैं मधु शिवनानी

जानकारी के अनुसरा ईरान-अमेरिका तनाव के चलते वह समय पर नीदरलैंड से वापस नहीं लौट सकीं। बेटा सुशांत नीदरलैंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और अपनी पत्नी के साथ वहीं रहता है। हाल ही में उनके घर पोते का जन्म हुआ है, जिसकी वजह से ही वह नीदरलैंड गई हैं।

मामले में राजनीतिक साजिश की भी आशंका

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब स्थानीय राजनीति में सक्रियता बढ़ी हुई है। वार्ड-61 जैसे बड़े इलाके में इस तरह के पम्पलेट्स का बंटना राजनीतिक साजिश की आशंका भी खड़ी करता है। “लापता” बताई जा रही भारतीय जनता पार्टी की पार्षद असल में विदेश में हैं और सुरक्षित हैं। पम्पलेट्स के जरिए फैलाई गई जानकारी भ्रामक निकली। अब नजर इस बात पर है कि इसके पीछे कौन है और क्या कार्रवाई होती है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब