भोपाल में बाइकर युवती से बदसलूकी (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

भोपाल में बाइकर युवती से बदसलूकी, कार सवारों ने रास्ता रोककर किया पीछा; नवभारत को आबिदा ने बताई पूरी घटना

Biker Girl Navbharat Interview: भोपाल की महिला बाइकर आबिदा राणा का वीडियो वायरल, नबीबाग रोड पर कार सवार युवकों ने रोकी थी बाइक, पीछा कर दी धमकी, आबिदा ने निशातपुरा थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत।

शिवम दत्त तिवारी, सजल रघुवंशी

Biker Girl Road Harassment Case Bhopal: गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर से हुई घटना के बाद अब भोपाल की बाइकर आबिदा राणा से कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब डेढ़ महीने पुरानी इस घटना को लेकर आबिदा राणा ने नवभारत से खास बातचीत में पूरी आपबीती बताई।

आबिदा के मुताबिक, 2 अगस्त को वह नबीबाग रोड से गुजर रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक कार सवार दो युवकों ने अचानक उनका रास्ता रोक दिया। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की और बाइक निकालने को लेकर अभद्र तरीके से बात की।

'अब निकाल के बता गाड़ी' कहकर रोका

आबिदा ने बताया कि कार सड़क के बीच में आ गई थी। पीछे से वाहन लगातार हॉर्न बजा रहे थे। ऐसे में उन्हें कार के बगल से निकलना पड़ा। लेकिन इसके बाद कार सवार युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। आबिदा के अनुसार, दोनों युवकों ने कई बार उनकी बाइक के आगे कार लगाकर रास्ता रोकने की कोशिश की। वह लगातार आगे बढ़ने की कोशिश करती रहीं, लेकिन युवक पीछा करते रहे।

पुलिस थाने जाने की दी चेतावनी

आबिदा ने बताया कि इस दौरान वह काफी डर गई थीं। उन्होंने युवकों से कहा कि पास में पुलिस थाना है और अगर उन्होंने पीछा करना बंद नहीं किया तो वह पुलिस में शिकायत करेंगी।इसके बावजूद कथित तौर पर युवकों ने उनका पीछा जारी रखा। आबिदा बाइक लेकर सीधे निशातपुरा थाने की ओर बढ़ीं। उनके मुताबिक, पुलिस थाने पहुंचने से कुछ दूरी पहले दोनों युवक वहां से निकल गए।

थाने बुलाए गए युवक, लिखित माफीनामा

घटना के बाद आबिदा पुलिस के पास पहुंचीं। भोपाल पुलिस ने दोनों युवकों को थाने बुलाया। रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस ने दोनों को समझाइश दी और उनसे लिखित माफीनामा लिया। आबिदा ने उस समय मामले में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई।

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

घटना का वीडियो आबिदा ने 5 अगस्त को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अब गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर से हुई घटना के बाद भोपाल का यह वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। आबिदा ने बातचीत में महिलाओं के सड़क पर सुरक्षित तरीके से सफर करने और इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की जरूरत पर बात की। आबिदा का कहना है कि सड़क पर किसी महिला को इस तरह डराना, उसका रास्ता रोकना या उसका पीछा करना सामान्य घटना नहीं मानी जानी चाहिए। उन्होंने गुरुग्राम की महिला राइडर के मामले में भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी