अमित शाह का स्टेट हैंगर पर स्वागत करते हुए सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल  (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

कल रात स्टेट हैंगर पर सीमित रही शाह की स्वागत व्यवस्था; देरी की वजह से मंत्रियों और विधायकों को घर वापस भेजा

Amit Shah State Hangar Welcome: स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत, देरी के चलते मंत्रियों और विधायकों को वापस भेजा गया।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

Bhopal Shah Welcome Arrangements: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात करीब 12 बजे भोपाल पहुंचे। स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, डीजीपी कैलाश मकवाना, भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने उनका स्वागत किया।

दिल्ली में व्यस्तता के चलते शाह तय समय से करीब ढाई घंटे की देरी से भोपाल के लिए रवाना हुए। उनके आगमन में देरी के कारण स्टेट हैंगर पर स्वागत के लिए पहुंचे मंत्रियों और विधायकों को वापस घर भेज दिया गया था। संगठन की ओर से केवल मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए मौजूद रहने की व्यवस्था की गई थी।

स्टेट हैंगर पर नेताओं को लौटने का संदेश

अमित शाह के पहुंचने में देरी के बीच स्टेट हैंगर पर मौजूद मंत्रियों, विधायकों और भाजपा नेताओं को संगठन की ओर से संदेश भेजा गया कि वे अपने घर वापस लौट जाएं। इसके बाद तय किया गया कि स्टेट हैंगर पर केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ही करेंगे। बताया गया कि देर रात तक नेताओं और पदाधिकारियों को एयरपोर्ट पर इंतजार नहीं करना पड़े, इसलिए स्वागत व्यवस्था को सीमित किया गया।

रात करीब 12 बजे स्टेट हैंगर पहुंचे शाह

करीब ढाई घंटे की देरी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रात लगभग 12 बजे भोपाल के राजकीय विमानतल स्थित स्टेट हैंगर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उनका स्वागत किया। इसके अलावा जीपी कैलाश मकवाना, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार और भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा भी स्वागत के दौरान मौजूद रहे। शाह के पहुंचने के बाद सुरक्षा और प्रोटोकॉल के तहत निर्धारित व्यवस्थाएं पूरी की गईं।

विजयवर्गीय ने होटल ताज में की मुलाकात

भोपाल पहुंचने के बाद अमित शाह से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने होटल ताज में मुलाकात की। केंद्रीय गृह मंत्री के भोपाल दौरे को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। हालांकि, दिल्ली से रवानगी में देरी के कारण देर रात तक चलने वाले स्वागत कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। स्टेट हैंगर पर पहले बड़ी संख्या में नेताओं के पहुंचने की तैयारी थी, लेकिन बाद में केवल सीमित लोगों की मौजूदगी में स्वागत किया गया।

अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो! CJP प्रदर्शन में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उठी मांग

राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य