अमित शाह और सीएम मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

भोपाल में शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द, नारकोटिक्स की बैठक भी कैंसिल; CM मोहन यादव के साथ हुई सीक्रेट मीटिंग?

Amit Shah Bhopal Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भोपाल में प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही होटल ताज में होने वाली अहम बैठक भी कैंसिल कर दी गई है।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

Amit Shah Press Conference Cancelled In Bhopal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे के कार्यक्रम में अचानक बदलाव हुआ है। भोपाल में प्रस्तावित उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही होटल ताज में होने वाली अहम बैठक भी कैंसिल कर दी गई।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में अमित शाह को एक आवश्यक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होना है। इसी वजह से उनके दोनों कार्यक्रम रद्द किए गए हैं।

नारकोटिक्स और अंतरराज्यीय सुरक्षा को लेकर होनी थी अहम बैठक

अमित शाह को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत चार पड़ोसी राज्यों के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करनी थी। बैठक में नारकोटिक्स के खिलाफ कार्रवाई और अंतरराज्यीय सुरक्षा समन्वय से जुड़े मुद्दों पर बारीक प्लानिंग की समीक्षा प्रस्तावित थी। इसके बाद होटल ताज में केंद्रीय गृह मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी निर्धारित थी। हालांकि, दिल्ली में जरूरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के चलते अब दोनों कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।

दिल्ली की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के चलते बदला कार्यक्रम

सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह को दिल्ली में होने वाली आवश्यक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होना है। इसी वजह से भोपाल में प्रस्तावित बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस के कार्यक्रम में बदलाव किया गया। हालांकि, शाह के भोपाल दौरे के दौरान अन्य निर्धारित गतिविधियों को लेकर स्थिति अलग-अलग कार्यक्रमों के अनुसार तय की जा रही है। कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी सामने आने के बाद अधिकारियों और भाजपा संगठन की तैयारियों में भी बदलाव किया गया।

CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल के साथ हुई अहम बैठक

इस बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ बैठक की। इस बैठक में मंत्री प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी भी मौजूद रहे। हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। शाह के भोपाल दौरे के बीच हुई इस बैठक को संगठन और सरकार से जुड़े लिहाज से अहम माना जा रहा है।

अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो! CJP प्रदर्शन में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उठी मांग

राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य