मौके पर पहुंची पुलिस (फोटो सोर्स- नवभारत) 
बड़वानी

बड़वानी में आवारा कुत्तों का आतंक: लकड़ी बीनने गई महिला को नोच-नोच कर मारा, नगर पालिका की लापरवाही पर उठे सवाल

Woman Killed by Stray Dogs : बड़वानी में आवारा कुत्तों के झुंड ने लकड़ी बीनने गई 35 वर्षीय महिला लीला बाई पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद नगरपालिका की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।

प्रीतेश जैन

Barwani Stray Dog Attack Woman Death: बड़वानी में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम राजघाट रोड पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आवारा कुत्तों के एक झुंड ने एक 35 वर्षीय महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है और नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पाटी नाका टीन शेड निवासी लीला बाई (35), पति दिलीप बकावले के रूप में हुई है। लीला बाई रोजाना की तरह शुक्रवार शाम करीब 5 बजे राजघाट रोड स्थित ईंट भट्टों के पास लकड़ी बीनने गई थी। इसी दौरान अचानक 5-6 खूंखार आवारा कुत्तों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। कुत्तों ने महिला को जमीन पर गिरा दिया और उनके हाथ, पैर, पेट और गले पर बुरी तरह नोच डाला।

प्रत्यक्षदर्शी ने बयां किया मंजर

ईंट भट्टे पर काम करने वाले प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उन्होंने अचानक कुत्तों के भौंकने और महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर जब वे अन्य लोगों के साथ दौड़कर मौके पर पहुंचे, तो वहां का मंजर खौफनाक था। कुत्ते महिला को बेरहमी से नोच रहे थे। ग्रामीणों ने तुरंत पत्थरों से मारकर कुत्तों को खदेड़ा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अत्यधिक खून बह जाने और शरीर पर गहरे जख्म होने के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रशासन की लापरवाही उजागर

इस वीभत्स घटना ने बड़वानी नगर पालिका प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि शहर के हर वार्ड और मुख्य सड़कों पर आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद नगर पालिका द्वारा कुत्तों को पकड़ने या उनकी नसबंदी करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आज नगर पालिका की इसी सुस्ती और लापरवाही के कारण एक गरीब महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। अगर समय रहते प्रशासन जाग जाता, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

घटना की सूचना मिलने के बाद बड़वानी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में भय और शोक का माहौल है। ग्रामीण अब पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे और आवारा कुत्तों के आतंक से जल्द से जल्द निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Chintan Shivir: आज से PM नरेंद्र मोदी और कैबिनेट मंत्रियों की अहम बैठक, मंत्रालयों के कामकाज पर होगी चर्चा

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी ने बताया दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल, 2027 में पहले सेक्शन पर शुरू होगी सेवा !

विजय की TVK सामने बड़ी चुनौती, इस्तीफे के बाद फिर चुनावी मैदान में सत्यभामा, धारापुरम सीट पर 5 तरफा मुकाबला

बगैर पर्ची के दवा लेना जोखिम भरा, ड्रग्स कंट्रोलर ने चेतावनी जारी की; हो सकता है किडनी फेल