घायल पुलिसकर्मी (फोटो सोर्स- नवभारत) 
बालाघाट

बालाघाट में रेत माफिया का हमला: कार्रवाई के दौरान हेड कांस्टेबल को ट्रैक्टर से रौंदा, हालत गंभीर

Head Constable Injured: बालाघाट में अवैध रेत उत्खनन को रोकने पहुंचे पुलिसकर्मी पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हमले में हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए गोंदिया रेफर किया गया है।

प्रीतेश जैन

Balaghat Sand Mafia Attack: बालाघाट जिले में रेत माफिया की एक सनसनीखेज और कायराना हरकत सामने आई है। लालबर्रा थाना क्षेत्र के पलाकामठी गांव में कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर ही रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ा दिया गया, जिसमें एक हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल सुनील विश्वकर्मा और हेड कांस्टेबल राजेश्वर राहंगडाले रेत से भरे संदिग्ध ट्रैक्टर को रोकने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई का वीडियो भी बनाया जा रहा था। तभी ट्रैक्टर चालक ने अचानक वाहन को तेज गति से पुलिसकर्मियों की ओर मोड़ दिया और हेड कांस्टेबल को कुचल दिया।

इलाज के लिए गोंदिया रेफर

हमले में हेड कांस्टेबल राजेश्वर राहंगडाले गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी हालत गंभीर बताई। सर्जिकल विशेषज्ञ के अनुसार उनकी पसलियां टूट गई हैं और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सीटी स्कैन में आंतरिक रक्तस्राव नहीं पाया गया, जिसके बाद प्राथमिक उपचार देकर उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोंदिया रेफर कर दिया गया।

आरोपी चालक गिरफ्तार

मध्य प्रदेश पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले में अवैध रेत खनन और जानलेवा हमले की धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है।

लंबे समय से चल रहा अवैध रेत खनन

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में अवैध रेत खनन का कारोबार लंबे समय से चल रहा है, जिस पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच तेज कर दी है।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं