स्ट्रॉन्ग रूम से मशीनें गायब फोटो सोर्स- नवभारत
अनूपपुर

अनूपपुर EVM स्ट्रांग रूम से 24 मशीनें गायब, 8 बैलेट और 16 कंट्रोल यूनिट, अज्ञात पर FIR दर्ज

Anuppur News : अनूपपुर के पुराने तहसील भवन के पीछे बने EVM स्ट्रांग रूम से 24 मशीनें कम मिली हैं। इनमें 8 बैलेट यूनिट और 16 कंट्रोल यूनिट शामिल हैं। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।

दीपक ताम्रकार, प्रीतेश जैन

Anuppur EVM Missing : अनूपपुर जिले में EVM की सुरक्षा से जुड़ा मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय स्थित पुराने तहसील कार्यालय के पीछे बने EVM स्ट्रांग रूम से 24 मशीनें कम मिली हैं। इनमें 8 बैलेट यूनिट (BU) और 16 कंट्रोल यूनिट (CU) शामिल हैं। मामले में कोतवाली पुलिस ने EVM प्रभारी की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला पुराने तहसील भवन से EVM मशीनों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के दौरान सामने आया। मशीनों को स्थानांतरित करने के बाद उनका भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान रिकॉर्ड में दर्ज मशीनों की संख्या और मौके पर उपलब्ध मशीनों की संख्या में अंतर पाया गया। इसके बाद निर्वाचन विभाग की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई।

स्ट्रांग रूम में दर्ज थीं 620 कंट्रोल और 1670 बैलेट यूनिट

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2014 में स्थानीय चुनावों के लिए बड़ी संख्या में EVM मशीनें पुराने तहसील कार्यालय के पीछे बने भवन में रखी गई थीं। शिकायत के अनुसार रिकॉर्ड में यहां 620 कंट्रोल यूनिट और 1670 बैलेट यूनिट दर्ज थीं। 16 मार्च 2026 को भवन की दीवार क्षतिग्रस्त मिली थी। इसके बाद भवन को खाली कराने और मशीनों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

21 सितंबर को शिफ्टिंग, 24 से 28 सितंबर तक सत्यापन

बताया गया है कि 21 सितंबर को EVM मशीनों को नए स्थान पर शिफ्ट किया गया। इसके बाद 24 से 28 सितंबर के बीच मशीनों का भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान कुल 24 यूनिट कम मिलीं। इनमें 8 बैलेट यूनिट और 16 कंट्रोल यूनिट शामिल हैं। इसके बाद निर्वाचन विभाग ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

EVM प्रभारी की शिकायत पर FIR

EVM स्ट्रांग रूम के प्रभारी फूल सिंह ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब गायब मशीनों के सीरियल नंबर समेत उपलब्ध रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही मशीनों के रखरखाव और स्थानांतरण से जुड़े दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं।

SDM के नेतृत्व में जांच टीम गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर जांच टीम गठित की गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार SDM अनूपपुर प्रासी अग्रवाल के नेतृत्व में टीम मामले की जांच कर रही है। वहीं कोतवाली पुलिस भी अलग से पड़ताल में जुटी है। जांच में पुराने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, क्षतिग्रस्त दीवार और EVM के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी मशीनों के गायब होने की वजह

फिलहाल अनूपपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिकॉर्ड और भौतिक सत्यापन में 8 बैलेट यूनिट और 16 कंट्रोल यूनिट समेत कुल 24 EVM यूनिट कम मिली हैं। मशीनें कब और किन परिस्थितियों में गायब हुईं, इसकी स्थिति पुलिस जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव