सीएम डॉ मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
अलीराजपुर

जिद-जुनून के पक्के CM मोहन: पायलट के मना करने के बाद भी ऐसे पहुंचे अपनों के बीच, जानें उनके मन के भाव

CM Mohan Yadav News: खराब मौसम भी नहीं रोक सका सीएम मोहन यादव का कदम, हेलीकॉप्टर रद्द होने पर सड़क मार्ग से पहुंचे भाभरा, आलीराजपुर को दी 356.89 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात।

सजल रघुवंशी

CM Mohan Yadav Chandrashekhar Azad Nagar Visit: खराब मौसम भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आलीराजपुर दौरे को नहीं रोक सका। हेलीकॉप्टर के पायलट ने मौसम प्रतिकूल होने के कारण उड़ान भरने से इनकार कर दिया, लेकिन मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से जाने का फैसला किया।

करीब तीन घंटे का सफर तय कर वे चंद्रशेखर आजाद नगर (भाभरा) पहुंचे और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ किया और जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिए कई अहम घोषणाएं कीं।

बलराम कृषि महोत्सव में करोड़ों की सौगात

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता और कृषि अभियांत्रिकी विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने 303.34 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 53.55 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया। इस तरह आलीराजपुर को कुल 356.89 करोड़ रुपये के 271 विकास कार्यों की सौगात मिली। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 2.10 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। जैविक किसानों, मेधावी विद्यार्थियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित करने के साथ विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किया गया।

जनजातीय क्षेत्रों के विकास और किसानों पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है और राज्य सरकार के लिए आलीराजपुर, झाबुआ, मंडला, डिंडोरी और बालाघाट जैसे क्षेत्र किसी तीर्थ से कम नहीं हैं। उन्होंने बताया कि आलीराजपुर में 90 हजार से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, जबकि 5.70 लाख से ज्यादा लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वामित्व योजना के तहत 10 हजार से अधिक लोगों को भूखंडों का स्वामित्व मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों, युवाओं और लाड़ली बहनों के कल्याण के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है।

सिंचाई, डेयरी और नई घोषणाओं पर जोर

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। 1100 करोड़ रुपये की दही-नर्मदा पाइपलाइन परियोजना लगभग पूरी हो चुकी है और दीपावली के बाद इसका लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने उन्नत नस्ल की 25 गायों के साथ डेयरी शुरू करने पर 10 लाख रुपये तक के अनुदान की योजना का उल्लेख करते हुए पशुपालन को बढ़ावा देने की बात कही।

साथ ही किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने और भाभरा में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मृति पार्क, रानी काजल माता लोक तथा कन्या छात्रावासों के विस्तार जैसी घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करते समय जनजातीय परंपराओं का सम्मान करते हुए उन्हें इसके दायरे से बाहर रखा गया है।

https://youtu.be/rJyvsfEcgg0?si=coOXq4pZPHhfgPN5

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज