गणतंत्र दिवस,(सौ.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

भारत के इन स्थानों पर रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन नहीं देखा तो क्या देखा, मौका मिले तो जाकर इसके साक्षी बनें

गणतंत्र दिवस के दिन पूरे देश में देशभक्ति का माहौल बन जाता है। स्कूल, कॉलेज और सरकारी इमारतों पर तिरंगे झंडे फहराए जाते हैं। लेकिन भारत के कुछ शहर ऐसे हैं, जहां गणतंत्र दिवस का सेलिब्रेशन बेहद खास और अद्भुत होता है।

सीमा कुमारी

Republic Day 2025: कल देशभर में 26 जनवरी सेलिब्रेट की जाएगी। 26 जनवरी पर भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है क्योंकि इस दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। ये दिन तभी से लोकतंत्र का प्रतीक बन गया। ये दिन हमें अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संविधान निर्माताओं की याद दिलाता है।

आपको बता दें, इस साल देश अपना 76वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 को मनाएगा, जो रविवार को पड़ रहा है। यह वार्षिक आयोजन 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान को अपनाने की याद में मनाया जाता है, जिसने भारत को एक संप्रभु गणराज्य बनाया।

गणतंत्र दिवस के दिन पूरे देश में देशभक्ति का माहौल बन जाता है। स्कूल, कॉलेज और सरकारी इमारतों पर तिरंगे झंडे फहराए जाते हैं। लेकिन भारत के कुछ शहर ऐसे हैं, जहां गणतंत्र दिवस का सेलिब्रेशन बेहद खास और अद्भुत होता है। इन शहरों में जाकर इस दिन को मनाने का अनुभव यादगार बन जाता है। आइए जानते हैं भारत की उन चुनिंदा जगहों के बारे में, जहां गणतंत्र दिवस यानी रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन देखने का एक अलग ही मज़ा है।

गणतंत्र दिवस पर इन जगहों पर कर सकते हैं सेलिब्रेशन

लाल किला

रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन देखने के लिए लाल किला जा सकते हैं। लाल किला एतिहासिक जगह होने के साथ ही यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की लिस्ट में भी शामिल है। दिल्ली में स्थित लाल किला घूमने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते है।

कर्त्तव्य पथ, नई दिल्ली

रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन देखने के लिए कर्त्तव्य पथ जा सकते हैं। देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह होता है। कर्त्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया जाता है। जिसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के जवान अपनी ताकत और पराक्रम का प्रदर्शन करते हैं। परेड में झांकियां, सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन, झंडारोहण और वायुसेना के विमानों के करतब देखने लायक होते है। राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं और 21 तोपों की सलामी दी जाती है।

वाघा बॉर्डर, पंजाब

वाघा बॉर्डर पर हर दिन बीटिंग रिट्रीट समारोह होता है, लेकिन गणतंत्र दिवस के दिन ये और खास हो जाता है। भारत और पाकिस्तान के जवानों के बीच ये समारोह देखने लायक होता है। आप भी यहां सुबह जल्दी पहुंचकर इस खास आयोजन का हिस्सा बन सकते है। यहां देशभक्ति का जुनून और जोश देखने लायक होता है।

रेड रोड, कोलकाता

रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन देखने के लिए कोलकत्ता के रेड रोड भी जा सकते है। कोलकाता में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह रेड रोड पर आयोजित किया जाता है। इस परेड में पुलिस, सेना, एनसीसी कैडेट्स, और सरकारी विभागों की झांकियां देखने को मिलती है। परेड के दौरान बंगाल की कल्चर हेरिटेज और मॉर्डन एडवांसमेंट को भी शोकेस किया जाता है।

जयपुर के महल और किले

रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन देखने के लिए जयपुर के महल और किले भी जा सकते हैं। राजस्थान के जयपुर में गणतंत्र दिवस के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। यहां के ऐतिहासिक किले और महल तिरंगे की रोशनी से सजाए जाते है। आप यहां रिपब्लिक डे के मौके पर अल्बर्ट हॉल और आमेर किले पर आयोजित कार्यक्रमों का आनंद लें सकते हैं।

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट