आई मेकअप फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Eye Makeup: विंटर पार्टी मेकअप में ट्राई करें फ्रॉस्टेड आई लुक, सिल्वर और पर्ल शेड्स से पाएं ग्लैमरस अंदाज

Party Eye Makeup: विंटर पार्टी मेकअप में फ्रॉस्टेड आई लुक ट्रेंड में हैं। जानिए सिल्वर, पर्ल, शैंपेन और लाइलैक आईशैडो से आंखों को ग्लैमरस बनाने के आसान तरीके।

रीता राय सागर

Highlights:

  • इस विंटर शादी सीजन में सिल्वर, पर्ल और शैंपेन शेड्स से पाएं फ्रॉस्टेड आई मेकअप लुक।

  • लाइलैक और आइस पिंक आईशैडो से आंखों को दें सॉफ्ट और फ्रेश अंदाज।

  • पार्टी मेकअप में ग्लिटर का इस्तेमाल सीमित रखें और आई सेफ प्रोडक्ट का चयन करें।

Winter Party Makeup Trends: इस विंटर शादी सीजन में शादी, पार्टी और फेस्टिव फंक्शन के लिए तैयार होते समय अगर आप अपने आई मेकअप में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो फ्रॉस्टेड आई मेकअप खूबसूरत चॉइस हो सकती है।

इसमें सिल्वर, पर्ल, शैंपेन और हल्के शिमर वाले आईशैडो का इस्तेमाल करके आंखों को चमकदार लुक दे सकती हैं। यह मेकअप बहुत ज्यादा हैवी नहीं है और पार्टी के लिए ग्लैमरस लुक भी देता है। आइए जानते हैं फ्रॉस्टेड आई लुक के 5 आसान तरीके।

सिल्वर शिमर से पार्टी लुक

सिल्वर आईशैडो फ्रॉस्टेड आई मेकअप की खास पहचान है। इसे पूरी आईलिड पर लगाने के बजाय आंखों के बीच वाले हिस्से और इनर कॉर्नर पर लगाएं। इससे आंखें ज्यादा चमकदार दिखेंगी। अगर आप रात की पार्टी में जा रही हैं, तो इसके साथ पतला ब्लैक आईलाइनर और मस्कारा लगाएं।

पर्ल आईशैडो से दें सॉफ्ट ग्लो

अगर आपको बहुत ज्यादा चमकदार मेकअप पसंद नहीं है, तो पर्ल फिनिश वाला आईशैडो चुनें। इसमें हल्की सफेद, आइवरी या पिंकिश चमक होती है, जो आंखों को सॉफ्ट और फ्रेश लुक देती है। इसे आंखों के इनर कॉर्नर और आईलिड पर हल्के हाथों से लगाएं। दिन के फंक्शन के लिबेहतर चॉइस है।

शैंपेन शेड से बनाएं एलिगेंट लुक

गोल्ड और सिल्वर के बीच का शैंपेन शेड फ्रॉस्टेड आई मेकअप को थोड़ा वॉर्म और एलिगेंट टच देता है। इसे आईलिड पर लगाकर क्रीज पर हल्का ब्राउन आईशैडो ब्लेंड करें। इससे आंखों को डेफिनिशन मिलेगी और मेकअप बहुत ज्यादा व्हाइटिश नहीं दिखेगा। इंडियन स्किन टोन पर यह शेड खूबसूरत लगता है।

लाइलैक और फ्रॉस्टी पिंक को करें ट्राई

अगर आप सिल्वर और गोल्ड से अलग कुछ चाहती हैं, तो लाइलैक, आइस पिंक या हल्के लैवेंडर शेड चुन सकती हैं। इन रंगों को आईलिड पर लगाकर बीच में थोड़ा पर्ल शिमर इस्तेमाल करें। इससे आंखों को सॉफ्ट, फ्रेश और थोड़ा फेयरीटेल जैसा लुक मिलेगा। अगर आप पेस्टल या सिल्वर आउटफिट पहन रही है, तो यह आई मेकअप आपके लिए परफेक्ट है।

ग्लिटर से दें आंखों को फाइनल टच

अगर आपको पार्टी मेकअप में थोड़ी चमक पसंद है, तो आईलिड के बीच में कॉस्मेटिक ग्लिटर या ग्लिटर आईशैडो लगा सकती हैं। आंखों के इनर कॉर्नर पर हल्का शिमर लगाकर लुक पूरा करें।

फ्रॉस्टेड आई मेकअप के साथ कैसा रखें बाकी मेकअप?

फ्रॉस्टेड आई मेकअप के साथ बाकी का मेकअप सॉफ्ट रखना बेहतर है। चेहरे पर हल्का बेस, नैचुरल ब्लश और सॉफ्ट ग्लो रखें। लिपस्टिक के लिए न्यूड पिंक, रोज या म्यूटेड ब्राउन शेड चुन सकती हैं। अगर रात की पार्टी है, तो बेरी या वाइन लिपस्टिक भी अच्छी लगेगी।

सेना के जवानों ने शहीद साथी की बेटी को दुल्हन बनाकर दी विदाई, देखें भावुक कर देने वाला वीडियो

एक क्लिक में पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें, भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच जारी; अमेरिका में बाढ़ से तबाही

अखिलेश यादव ने आजम खान को एयरपोर्ट तक क्यों छोड़ा? ओवैसी-चंद्रशेखर को दिया बड़ा संदेश; देखें वीडियो

Peerzada Mohammad Sayeed Passes Away: कांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, अनंतनाग से थे MLA

Rain Alert: 27-28-29-30 नवंबर को भारी बारिश का हाई अलर्ट, 7 राज्यों में छाएगा घना कोहरा