रीता राय सागर
आइवरी, क्रीम और व्हाइट शेरवानी के साथ पर्ल नेकलेस खूब जंचता है। सिंपल कुर्ते के साथ सिंगल लेयर और हैवी शेरवानी के साथ लेयर्ड माला चुनें।
बंदगला, अचकन और शेरवानी के कॉलर या चेस्ट पर गोल्ड, पर्ल या स्टोन वर्क वाला ब्रोच लगाएं। यह बिना ज्यादा ज्वेलरी पहने लुक को खास बनाता है।
सिल्वर, गोल्ड या एंटीक फिनिश वाला कड़ा कुर्ता-पायजामा और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ अच्छा लगता है। स्लीव्स थोड़ी ऊपर रखें ताकि कड़ा नजर आए।
एक बड़ी स्टोन या एंटीक गोल्ड रिंग आपके वेडिंग लुक को आकर्षक बना सकती है। इसे हैवी कढ़ाई वाली शेरवानी या सिंपल कुर्ते के साथ पहन सकते हैं।
शादी के लिए साफे या पगड़ी पर गोल्ड, कुंदन या पोल्की सरपेच लगाएं। इसे शेरवानी के रंग और एम्ब्रॉयडरी से मैच करें।
ब्लैक, व्हाइट या डीप कलर के कुर्ते के साथ दो अलग लंबाई वाली गोल्ड या सिल्वर चेन पहनें। यह फ्यूजन और मेहंदी फंक्शन के लिए अच्छी चॉइस है।
शेरवानी या बंदगले पर डेकोरेटिव चेन वाला ब्रोच लगाएं। यह खासतौर पर विंटेज और रॉयल वेडिंग लुक के लिए अच्छा स्टाइल है।
सिंपल कुर्ते या इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ पतला मेटल या बीडेड ब्रेसलेट पहनें। रोजमर्रा के लुक में भी इसे आसानी से स्टाइल कर सकते हैं।
बंदगले या इंडो वेस्टर्न सूट के साथ मेटल कफलिंक और मैचिंग पॉकेट स्क्वायर चुनें। ये छोटी डिटेल्स आपके लुक को ज्यादा सलीकेदार बनाती हैं।
शादी के लिए सिंगल पर्ल स्टड, छोटा गोल्ड हूप या कुंदन ड्रॉप ईयररिंग ट्राई करें। ये खासकर साफे और शेरवानी के साथ अच्छे लगते हैं।