ज्वेलरी फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Gold Jewellery Packaging: सोने-चांदी के गहने गुलाबी कागज में ही क्यों लपेटते हैं ज्वेलर्स? जानें इसकी वजह

Pink Paper Jewellery Packaging: सोने-चांदी के गहनों को ज्वेलर्स गुलाबी कागज में ही क्यों लपेटते हैं? जानिए इसके पीछे की परंपरा, ज्वेलरी की सुरक्षा और रंगों के मनोविज्ञान से जुड़ी दिलचस्प वजहें।

रीता राय सागर

Highlights:

  • ज्वेलर्स गुलाबी कागज का इस्तेमाल गहनों को खरोंच और रगड़ से बचाने के लिए भी करते हैं।

  • गुलाबी बैकग्राउंड पर सोने का पीला रंग ज्यादा उभर कर और आकर्षक दिखाई देता है।

  • कुछ खास एंटी-टार्निश पेपर नमी और सोने की सतह पर होने वाले बदलाव को कम करते हैं।

Pink Paper Jewellery Packaging: आपने जब भी सोना या चांदी खरीदा होगा, तो एक बात जरूर नोटिस की होगी। ज्वेलरी शॉप में गहनों की पैकिंग के लिए सुनार अकसर उसे खूबसूरत गुलाबी रंग के पतले कागज में पैक करके देते हैं। इसके बाद ही उन्हें डिब्बे या पाउच में रखा जाता है।

आखिर गहनों की पैकिंग के लिए गुलाबी रंग के कागज का ही इस्तेमाल क्यों किया जाता है? इसके पीछे न सिर्फ कोई पुरानी परंपरा छुपी है, बल्कि गहनों की सुरक्षा, खूबसूरत प्रेजेंटेशन और कलर साइंस भी वजह है।

गहनों को खरोंच से बचाता है

गहनों को जिन गुलाबी ज्वेलरी पेपर में लपेटा जाता है, वो मुलायम होता है। इसमें गहने लपेटने से उन्हें एक-दूसरे से रगड़ खाने और छोटी-मोटी खरोंच लगने से बचाने में मदद करती है। चेन, अंगूठी, कंगन और बारीक डिजाइन वाले गहनों को संभालकर रखने में यह गुलाबी पेपर उपयोगी होता है। पुराने समय में जब आज की तरह डिजाइनर ज्वेलरी बॉक्स और खास पाउच नहीं होते थे, तब यही कागज गहनों की पैकिंग का सबसे आसान तरीका हुआ करता था।

सोने की चमक गुलाबी रंग में उभरकर आती है

गुलाबी कागज इस्तेमाल करने की एक दिलचस्प वजह इसका रंग है। पीले सोने और गुलाबी रंग के बीच अच्छा विजुअल कॉन्ट्रास्ट बनता है। इससे सोने का रंग ज्यादा उभरता है और चमकदार दिखाई देता है। ज्वेलरी को जब ग्राहक के सामने इस कागज पर रखा जाता है, तो उसका डिजाइन और फिनिशिंग ज्यादा अच्छा विजुअल अपीयरेंस देती है।

नमी और धूल से बचाव में मदद

गहनों की चमक को सालों-साल बनाए रखने के लिए उसे धूल, नमी और बाहरी वातावरण से बचाना जरूरी होता है। कुछ खास तरह के ज्वेलरी पेपर में एंटी-टार्निश कोटिंग होती है, जो धातुओं की सतह पर होने वाले बदलाव को कम करते है।

शुभता और समृद्धि से भी जुड़ा है गुलाबी रंग

भारतीय संस्कृति में लाल और गुलाबी जैसे रंगों को खुशी, उत्सव और शुभ अवसरों से जोड़ा जाता है। सोना भी धन, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। शादी-ब्याह, त्योहार और खास मौकों पर खरीदे जाने वाले गहनों को गुलाबी कागज में देना इसी जुड़ाव को दर्शाता है।

पुरानी परंपरा बन गई ज्वेलरी मार्केट की पहचान

पहले लोकल मार्केट में सुनार और ज्वेलर्स कम खर्च में गहनों को सुरक्षित तरीके से पैक करने के लिए इस तरह के कागज का इस्तेमाल करते थे। धीरे-धीरे यह तरीका इतना आम हो गया कि ग्राहकों के लिए गुलाबी कागज में लिपटे गहने खरीदारी के अनुभव का हिस्सा बन गए।

LIVE: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू, महिला आरक्षण बिल और परिसीमन विधेयक को मिल रहा कई पार्टियों का समर्थन

शरद पवार गुट ने जारी की थ्री-लाइन व्हिप, 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सभी सांसदों की लोकसभा हाजिरी अनिवार्य

परिसीमन बिल पर महाराष्ट्र से लगेगी मोदी सरकार की नैया पार! उद्धव-शरद पवार के बाद कांग्रेस पर बीजेपी की नजर

संसद का विशेष सत्र कब और कौन बुलाता है? 6 महीने के नियम से लेकर विशेष बैठक तक, समझें संविधान का पूरा गणित

दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, सुप्रीम कोर्ट से राहत; नरेश बाल्यान को MCOCA केस में मिली जमानत