फ्रेंडशिप डे साल में दो बार क्यों मनाते है (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

आखिर साल में दो बार क्यों मनाया जाता है Friendship Day, जानिए इसकी वजह

International Friendship Day 2025- अगर साथ पुराने दोस्त मिल जाए तो दिन बेहद खूबसूरत सा लम्हा बन जाता है। पुराने से लेकर नए दोस्तों के साथ आपका क्या रिश्ता है और कितना खास बताने के लिए दिन मनाते है।

दीपिका पाल

International Friendship Day 2025- दोस्ती का प्यारा सा दिन यानि मित्रता दिवस आज भारत समेत दुनिया भर में मनाया जा रहा है। यह दिन दोस्ती को सेलिब्रेट करने का खास दिन होता है। दोस्ती हर किसी के लिए किसी जन्नत से कम नहीं होती है। अगर साथ पुराने दोस्त मिल जाए तो दिन बेहद खूबसूरत सा लम्हा बन जाता है। पुराने से लेकर नए दोस्तों के साथ आपका क्या रिश्ता है और कितना खास इसे बताने के लिए हर साल दोस्ती दिवस मनाया जाता है।

वैसे तो अगस्त का पहला रविवार दोस्ती दिवस के नाम होता है लेकिन जुलाई माह में अंतर्राष्ट्रीय दोस्ती दिवस यानि (International Friendship Day) सेलिब्रेट किया जाता है। साल में दो बार फ्रेंडशिप डे मनाने के पीछे आखिर क्या वजह है इसे जानने के लिए पढ़ते है पूरा लेख...

जानिए दो बार क्यों मनाते है दोस्ती दिवस

जैसा कि, हम देखते है अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस साल में दो बार मनाया जाता है। जी हां यह जानकर चौंक रहे होंगे लेकिन इस खास दिन का इतिहास सबसे अलग है। इतिहास के अनुसार ,फ्रेंडशिप डे दो बार मनाने के पीछे की वजह बताई गई है। साल 1950 के दशक में हॉलमार्क कार्ड्स के फाउंडर जॉयस हॉल ने मित्रता दिवस मनाने की शुरुआत की है। इस दिवस को मनाने के कॉन्सेप्ट को काफी पॉपुलैरिटी मिली और यूनाइटेड नेशंस ने साल 2011 में 30 जुलाई को फ्रेंडशिप डे के रूप में स्वीकृति दी। इसके बाद से यूनाइटेड नेशंस में 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे तर्क दिया कि, यह दिन वैश्विक तौर पर शांति और एकता को बढ़ावा देता है। 30 जुलाई को इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी गई। इस दिवस का उद्देश्य अलग-अलग संस्कृतियों के लोगों, देशों और समूहों के बीच दोस्ती गहरी करने के विचार को गहरा करने का दिन होता है।

भारत में पहला रविवार होता है खास

यहां पर यूनाइटेड नेशंस के अलावा भारत समेत कई जगहों में फ्रेंडशिप डे का दिन अगस्त का पहला रविवार होता है। फ्रेंडशिप डे को रविवार के दिन मनाने की वजह लोगों की सहूलियत देखी गई थी। वीकेंड पर आराम से लोग घूम-फिर सकते हैं, प्लान बना सकते हैं और दोस्तों के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं। अगस्त का पहला रविवार दोस्ती के नाम होता है इसके बाद ही भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन मनाया जाता है।

जानिए कैसे मनाएं फ्रेंडशिप डे

यहां पर इस खास मित्रता दिवस को मनाने के कई तरीके हो सकते है जो इस दिन को खास मना सकते है।

  • अपने अंदर के ओल्ड स्कूल व्यक्ति को ना मरने दें और चाहे उम्र कितनी भी हो अपने दोस्तों के लिए फ्रेंडशिप बैंड्स लेकर जाएं और दिन को सेलिब्रेट करें।
  • दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाएं आप अपने फेवरेट कॉफी शॉप (Coffee Shop) जा सकते हैं या फिर किसे अच्छे से रेस्टोरेंट में बैठकर खा सकते हैं।
  • फ्रेंडशिप डे तबतक अधूरा है जबतक दोस्त के साथ बैठकर अपने पुराने दिन ना याद किए जाएं।
  • किसी पार्क की सैर करें और बेंच पर बैठकर यादों का पिटारा खोल लें।
  • दोस्तों के साथ शॉपिंग का अलग ही मजा होता है, वीकेंड भी है तो शॉपिंग का लुत्फ जरूर लें। मन खोलकर शॉपिंग करें और चाहे तो दोस्त के लिए लगे हाथ कोई गिफ्ट भी ले लें।
  • आप अपने स्कूल या कॉलेज के आस-पास घूमने जा सकते हैं, पुरानी यादे दोस्तों के साथ बेहद खास हो जाती है।
  • एडवेंचर पार्क जा सकते हैं और झूलों का या फिर झमाझम पानी में भीगने का मजा लिया जा सकता है.
  • अगर दोस्त आस-पास नहीं हैं तो वीडियो कॉल का प्लान बनाएं और सब एकसाथ अपनी-अपनी स्क्रीन के सामने बैठकर बातें करें। दूर होकर भी पास रहने का अहसास होगा।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए