विश्व खाद्य दिवस (सो.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

क्यों मनाया जाता है 'विश्व खाद्य दिवस' जानिए इस विशेष दिन का इतिहास और मकसद

हर साल 16 अक्‍टूबर को वर्ल्‍ड फूड डे मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्‍य भुखमरी से पीड़ित लोगों को जागरूक करना और उन्‍हें पोषण युक्‍त भोजन के बारे में जानकारी उपलब्‍ध कराना है।

सीमा कुमारी

World Food Day 2024:"पहले पेट पूजा फिर काम दूजा"। हमारा शरीर भी एक प्रकार का मशीन है जिसको चलने के लिए भोजन की आवश्य्कता होती है। पोषण युक्‍त खाने की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और कुपोषण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 16 अक्‍टूबर को वर्ल्‍ड फूड डे मनाया जाता है।

वर्ल्‍ड फूड डे बनाने का मुख्‍य उद्देश्‍य भुखमरी से पीड़ित लोगों को जागरूक करना और उन्‍हें पोषण युक्‍त भोजन के बारे में जानकारी उपलब्‍ध कराना है। इसके अलावा लोगों को कैसे अच्‍छा और ऑर्गेनिक खाद्य उत्‍पादन करें इसकी जानकारी भी दी जाती है। दुनियाभर कई मानव संस्‍थाएं इस दिन लोगों को जागरुक करने का काम करती हैं। आइए जानते हैं 'वर्ल्‍ड फूड डे' (World Food Day) क्‍यों मनाया जाता है।

कब हुई 'विश्व खाद्य दिवस' की शुरुआत

बता दें कि 16 अक्टूबर, 1945 को ‘संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन’ की स्थापना की गई थी। FAO ‘संयुक्त राष्ट्र’ (United Nations) की एक विशेष एजेंसी है जो दुनियाभर में भुखमरी की समाप्ति के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्त्व करती है।

वहीं FAO के व्यापक प्रयासों के चलते वर्ष 1979 में पहली बार विश्व खाद्य दिवस मनाने का फैसला लिया गया। तब से हर वर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन दुनियाभर में जगह-जगह लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कई प्रकार के प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं ताकि दुनिया से भुखमरी और कुपोषण को खत्म किया जा सके।

विश्व खाद्य दिवस का उद्देश्य और महत्व

विश्व खाद्य दिवस, वैश्विक स्तर पर भूख और कुपोषण की समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है। यह सतत् विकास लक्ष्य 2 (SDG 2) यानी ज़ीरो हंगर पर ज़ोर देता है। इस दिन विश्वभर के लोग खाद्य सुरक्षा को सशक्त करने और भूखमरी को खत्म करने के उद्देश्य से एकजुट होते हैं। यहाँ विश्व खाद्य दिवस का उद्देश्य और महत्व के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

भूखमरी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना।

खाद्य सुरक्षा को प्राथमिकता देना।

खाद्य संकट के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना।

भूखमरी के खिलाफ कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करना।

सही पोषण का प्रचार करना।

क्या है विश्व खाद्य दिवस 2024 की थीम

हर साल विश्व खाद्य दिवस एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व खाद्य दिवस 2024 की थीम ‘बेहतर जीवन और बेहतर भविष्य के लिए भोजन का अधिकार’ (Right to foods for a better life and a better future) है।

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार